हाथरस: चर्चित किसान हत्याकांड का मुख्य आरोपी गौरव शर्मा गिरफ्तार, एक लाख रुपए का था इनामी
हाथरस: चर्चित किसान हत्याकांड का मुख्य आरोपी गौरव शर्मा गिरफ्तार, एक लाख रुपए का था इनामी
हाथरस, अप्रैल 21: खबर उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले से है। यहां चर्चित किसान हत्याकांड का मुख्य आरोपी और एक लाख रुपए का इनामी बदमाश गौरव शर्मा मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार हो गया। पुलिस मुठभेड़ में गौरव शर्मा का साथी सोनू तोमर उर्फ श्याम भी गिरफ्तार हुआ है। श्याम के ऊपर 30 हजार का इनाम है। बता दें कि मुठभेड़ में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी है, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एसपी विनीत जायसवाल ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि एक मार्च, 2021 को सासनी क्षेत्र के गांव नौजरपुर में किसान अमरीश शर्मा की गौरव शर्मा ने अपने साथियों के साथ मिलकर गोलियों से भून डाला। पुलिस ने उसके चार साथियों को जेल भेज दिया, लेकिन एक लाख का इनामी गौरव शर्मा फरार चल रहा था। पुलिस लगातार उसकी गिरफ्तारी की कोशिश में जुटी थी। मंगलवार की रात करीब नौ बजे पुलिस को सूचना मिली कि गौरव शर्मा अपने एक साथी बदमाश के साथ इगलास से सासनी की ओर बिना नंबर की क्रेटा कार से आ रहा है। इसलिए सासनी गेट इंस्पेक्टर गौरव सक्सेना, हाथरस गेट इंस्पेक्टर जगदीश चंद और एसओजी प्रभारी मुनीष चंद अपनी टीमों के साथ रवाना हो गए।
पुलिस क्रेटा कार को रोकने की कोशिश की तो गौरव और उसके साथी से मुठभेड़ हो गई। दोनों ने पुलिस पर गोली चलाई, लेकिन पुलिस की दो गोली गौरव शर्मा के पैरों में जा लगी और एक गोली गौरव के साथी 30 हजार रुपए के इनामी बदमाश श्याम सिंह तोमर उर्फ सोनू उर्फ अमित मध्यप्रदेश के पैर में लगी। गोली लगने के बाद दोनों ही मौके पर गिर पड़े गए। दोनों के पास से पिस्टल व तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद हो गए। पुलिस दोनों को सासनी के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लेकर आई। यहां से डॉक्टरों ने दोनों को जिला अस्पताल लाया गया। यहां दोनों का इलाज चल रहा था। रात को एसपी विनीत जायसवाल दोनों का हाल जानने के लिए आये।
हत्या के मामले में 20 महीने से फरार है सोनू तोमर
एसओजी प्रभारी मुनीष चंद की माने तो सोनू तोमर बड़ा बदमाश है। बीस महीने पहले उसने मुरैना जनपद के थाना हजीरा क्षेत्र में एक बहुचर्चित हत्याकांड को अंजाम दिया था। उसके बाद मध्यप्रदेश पुलिस ने उस पर तीस हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। बीस महीने से वह फरार चल रहा था। दस हजार का इनाम मुरैना के थाना पोरसा से घोषित था।
-
CM योगी आदित्यनाथ ने विकास के महत्व पर प्रकाश डाला -
उत्तर प्रदेश में नौ वर्षों में महिलाओं की कार्यबल भागीदारी में तीन गुना वृद्धि दर्ज की गई है। -
उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्रों का उपयोग करके प्रतियोगी परीक्षाओं में नकल कराने में सहायता करने के आरोप में नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है












Click it and Unblock the Notifications