Yamunanagar Election Results 2019: बीजेपी के घनश्याम दास ने इनेलो के दिलबाग सिंह को हराया
चंडीगढ़। हरियाणा की यमुनानगर विधानसभा सीट पर बीजेपी के घनश्याम दास इनेलो के दिलबाग सिंह को 6,876 वोटों से हराकर जीत गए हैं। घनश्यान दास को 54,272 वोट मिले हैं। जबकि इनेलो के दिलबाग सिंह को 47,396 वोट मिले हैं। वहीं तीसरे स्थान पर 6834 वोटों के साथ कांग्रेस की निर्मल चौहान रही हैं।

अन्य उम्मीदवारों की बात करें तो बहुजन समाज पार्टी के योगेश कुमार को 5785 वोट मिले हैं। आम आदमी पार्टी के अरविंद सिंह खालसा को 563, लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के सतीश त्यागी को 161, सलेश त्यागी को 1372 वोट मिले हैं। निर्दलीय उम्मीदवारों में मंदीप कौर को 241, रोहित रोजर को 142 और शम्मी कपूर को 296 वोट मिले हैं। हरियाणा में 90 विधानसभा सीटों पर मतदान हुआ था। इनमें से एक अहम सीट यमुनानगर विधासभा क्षेत्र भी है।
ये सीट अंबाला लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अन्तर्गत आती है। इस इलाके में कांग्रेस का ही दबदबा रहा है। लेकिन इस बार बीजेपी ने जीत दर्ज कर ली है। हालांकि 13 बार हुए चुनाव में से 6 बार कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी। यहां के विधायक बीजेपी के ही घनश्याम अरोड़ा हैं।
उन्होंने 2014 के विधानसभा चुनावों में इनेलो के दिलबाग सिंह को 28 हजार से अधिक मतों से मात दी थी। इस बार यहां मुख्य टक्कर बीजेपी और इनेलो के बीच रही है। वहीं जेजेपी, बसपा, लोसुपा, आप समेत तीन निर्दलीय प्रत्याशी भी खुद को मजबूत बता रहे थे। हालांकि 2014 की तुलना में इस बार प्रत्याशियों की संख्या 11 से 10 हो गई।
वोटरों की संख्या में इजाफा
साल 2014 के मुकाबले इस बार वोटरों की संख्या में इजाफा देखने को मिला है। इनकी संख्या 21,061 हो गई है। जिसमें पुरुषों की संख्या 10,182 है और महिलाओं की संख्या 10,878 है। इस बार के चुनाव में कुल 2 लाख 23 हजार 389 वोटर हो गए हैं। जिनमें 1 लाख 19 हजार 606 पुरुष और 1 लाख 3 हजार 783 महिलाएं शामिल हैं।
1967-2014 तक चुनावी समीकरण
1967- भगवत दयाल शर्मा (कांग्रेस) विजेता बने।
1968- मलिक चंद (बीजेएस)
1972- गिरीश चंद (कांग्रेस)
1777- कमला देवी (जेएनपी)
1982- राजेश कुमार (कांग्रेस)
1987- कमला वर्मा (बीजेपी)
1991- राजेश कुमार (कांग्रेस)
1996- कमला वर्मा (बीजेपी)
2000- डॉ. जयप्रकाश शर्मा (कांग्रेस)
2005- डॉ. कृष्णा पंडित (कांग्रेस)
2009- दिलबाग सिंह (इनेलो)
2014- घनश्याम अरोड़ा(बीजेपी)












Click it and Unblock the Notifications