Joginder Deswal: कौन थे DSP जोगिंदर देसवाल, जिम में वर्कआउट करते हुए गई जान, क्या थी मौत की वजह?

Panipat jail superintendent dies: हाल के दिनों में ऐसी कई खबरें सामने आई हैं, जिनमें जिम के अंदर वर्कआउट करते हुए किसी शख्स की अचानक जान चली गई। अब हरियाणा से भी ऐसा ही एक मामला सामने आया है।

हरियाणा पुलिस में डिप्टी सुपरिटेंडेंट के पद पर तैनात जोगिंदर देसवाल सोमवार सुबह जिम में वर्कआउट करते हुए अचानक गिर गए। उन्हें आनन-फानन में हॉस्पिटल ले जाया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।

Joginder Deswal

हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के मुताबिक, ये घटना सोमवार सुबह करीब 5 बजे की है, जब पानीपत की जिला जेल में डिप्टी सुपरिटेंडेंट जोगिंदर देसवाल वर्कआउट के लिए जिम पहुंचे। देसवाल वर्कआउट कर ही रहे थे कि अचानक वो गिर पड़े। जिम में मौजूद बाकी लोगों ने देखा तो तुरंत उन्हें लेकर हॉस्पिटल पहुंचे, लेकिन तब तक देसवाल दम तोड़ चुके थे। देसवाल रविवार रात को ही पानीपत से करनाल स्थित अपने घर आए थे।

क्या हार्ट अटैक से गई देसवाल की जान
जोगिंदर देसवाल की मौत किस वजह से हुई है, अभी इस बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है। हालांकि कुछ मीडिया रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि जोगिंदर देसवाल को सुबह जिम में हार्ट अटैक आया था, लेकिन इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। जोगिंदर देसवाल की मौत की खबर से हरियाणा पुलिस विभाग में भी सदमे का माहौल है।

कौन थे जोगिंदर देसवाल
करनाल के रहने वाले जोगिंदर देसवाल इस समय पानीपत जेल में डिप्टी सुपरिटेंडेंट थे। इससे पहले जोगिंदर देसवाल इस साल की शुरुआत में ही उस वक्त खबरों में आए थे, जब उनका बेटा उनके आईकार्ड को दिखाकर पानीपत में एक टोल प्लाजा पार करने की कोशिश में पकड़ा गया था। उनके बेटे को हरियाणा पुलिस में सिंघम के नाम से मशहूर हेड कांस्टेबल आशीष कुमार ने टोल प्लाजा पर पकड़ा था।

लगातार सामने आ रहे जिम में मौत के मामले
पिछले कुछ दिनों में जिम में वर्कआउट के दौरान मौत की कई घटनाएं हुई हैं। इनमें कुछ लोगों की उम्र तो 30 साल से भी कम थी। एक महीने पहले ही सितंबर में यूपी के गाजियाबाद से एक वीडियो सामने आया, जिसमें 19 साल के शख्स की जिम के अंदर ट्रेडमिल पर दौड़ते वक्त मौत हो गई। सिद्धार्थ कुमार सिंह नाम के इस शख्स की मौत का कारण कार्डियक अरेस्ट बताया गया। वहीं, इससे पहले जनवरी में मध्य प्रदेश के इंदौर में 55 साल के शख्स की मौत भी जिम में वर्कआउट के दौरान हुई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+