हरियाणा: 'हमारे साथ जन का विश्वास भी है और सदन का भी', बोले सीएम नायब सिंह सैनी
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुवार को कहा कि हमारे साथ जन का विश्वास भी है और सदन का भी। उन्होंने कहा कि लगभग एक महीने पहले ही कांग्रेस अविश्वास प्रस्ताव लेकर आई थी। हमने बहुमत सिद्ध किया था।
सीएन नायब सिंह सैनी ने कहा कि जरूरत पड़ने पर एक बार फिर बहुमत साबित कर देंगे। लेकिन कांग्रेस और उनके नए साथी दुष्यंत चौटाला को लगता है अधिक जल्दी है। दुष्यंत चौटाला ने जो आनंद लिए हैं वो अब अखर रहा है।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि कांग्रेस और दुष्यंत चौटाला को हमारे बहुमत की चिंता छोड़कर आगामी चुनावों की चिंता करनी चाहिए। हम हरियाणा में सभी 11 सीटों पर जीत दर्ज करने जा रहे हैं। कांग्रेस का तो खाता भी नहीं खुलेगा। लोगों ने कांग्रेस को नकार दिया है।
यह भी पढ़ें- हरियाणा: 'देश में आई नई औद्योगिक क्रांति, सभी वर्गों को मिल रहा लाभ', बोले सीएम नायब सिंह सैनी












Click it and Unblock the Notifications