हरियाणा: 'देश में आई नई औद्योगिक क्रांति, सभी वर्गों को मिल रहा लाभ', बोले सीएम नायब सिंह सैनी
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुवार को करनाल जन संपर्क अभियान के दौरान सेक्टर-3 में लघु उद्योग भारती करनाल, हरियाणा चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज व समस्त औद्योगिक संगठनों द्वारा आयोजित कार्यक्रम में जाना हुआ। इस अवसर पर स्वागत करने के लिए सभी साथियों का आभार और धन्यवाद।
सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत में नई औद्योगिक क्रांति आई है, जिसका लाभ सभी वर्गों को हो रहा है। हरियाणा में भी सरकार की नीतियों से उद्योगों को एक नया आयाम मिला है और मिलता रहेगा।

हरियाणा में लोगों को रोजगार मिल रहा है। लोग आगे बढ़ रहे हैं। पीएम मोदी के कुशल नेतृत्व में हरियाणा समेत देश का सर्वांगीण विकास हो रहा है। लोगों को सरकारी सुविधाएं मिल रही है।
यह भी पढ़ें- हरियाणा: करनाल विधानसभा उप-चुनाव के लिए सीएम नायब सिंह सैनी ने किया जनसंपर्क












Click it and Unblock the Notifications