जलघर में गईं सगी बहनों समेत 3 बच्चियां डूबीं, खेलते-खेलते एक का फिसला था पैर, बचाने में बाकी दो की जान गई

भिवानी। हरियाणा में भिवानी के गांव कैरू स्थित जलघर में डूबने से 2 सगी बहनाें समेत 3 बच्चियाें की माैत हाे गई। इन बच्चियों की उम्र 8 से 10 वर्ष के बीच थी। परिजनों ने बताया कि, घटना रविवार शाम करीब 6:30 बजे की है। बच्चियां खेलते-खेलते जलघर में चली गईं, वहां एक बच्ची का पैर फिसला और वो पानी के टैंक में डूबने लगी। तब उसे बचाने के चक्कर में बाकी दो भी डूब गईं।

three baby girls drown in water at the tank of Watershed in Bhiwani Haryana

पता चला है कि, बच्चियों की मौत के बाद परिजनों ने इस मामले की सूचना पुलिस को दिए बिना तीनों का अंतिम संस्कार भी कर दिया। उक्त बच्चियों की पहचान गांव कैरू के रहने वाले नरेश की 8 वर्षीय बेटी मोनी और उसकी बुआ की बेटी 10 वर्षीय मानसी तथा पड़ाेसी हरि सिंह की 9 वर्षीय बेटी ललिता के तौर पर हुई है। वे घर के पास खेल रही थीं। खेलते-खेलते वे छोटी-छोटी मटकियाें में जलघर के पास बनी टंकी पर जा पहुंचीं। जहां एक बच्ची का पैर फिसल गया और वह टैंक में गिर गई। तब उसे बचाने चलीं अन्य दो बच्चियां भी टैंक में गिर गईं।

घटनास्थल पर मौजूद माेनी की बुआ की बेटी टैंक से कुछ दूर थी। वो घबराकर घर की ओर भागी। उसने घर जाकर परिवार वालाें काे सूचना दी। जिसके बाद परिजन जलघर की ओर दाैड़े। परिजनों समेत स्थानीय लोगों ने बच्चियाें की तलाश शुरू की। वे टैंक में उतर गए। हालांकि, जब तक बच्चियां निकाली जातीं, तब तक तीनाें की माैत हाे चुकी थी।

https://www.filmibeat.com/photos/poonam-rajput-71594.html
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+