Video: नंबर कम आने पर स्टूडेंट्स को बुरी तरह से पीटता है हरियाणा का ये टीचर

नई दिल्ली। हरियाणा स्थित करनाल में एक टीचर की क्रूरता का सामने आई है। यहां एक कोचिंग टीचर ने अपने यहां पढ़ने वाले छात्र छात्राओं को बेरहमी से पीटता है।

haryana

बताया जा रहा है कि जिन-जिन छात्र छात्राओं को कोचिंग टीचर ने पीटा है उनके नंबर कम आए थे। उनमे से कई ने होमवर्क नहीं किया था।

खुल गई कलई

टीचर की बेरहमी का मामला बुधवार (28 सितंबर) को सामने आया। टीचर जब छात्र-छात्राओं को मार रहा था तभी कोचिंग के ही एक बच्चे ने उसका वीडियो बना लिया था जिससे उसकी कलई खुल गई।

यह टीचर 10वीं और 12वीं के छात्र-छात्राओं को कोचिंग पढ़ाता है। अगर छात्र-छात्रा होमवर्क करके नहीं लाते या फिर उनके परीक्षा में कम आते हैं तो यह टीचर उन्हें बेरहमी से मारता भी है।

हालांकि अपनी इस क्रूरता का इस टीचर का कोई गम नहीं है।

अभिभावक कहते हैं दण्डित करने को

जब उससे पूछ गया कि वो ऐसा क्यों करता है तो उसने कहा कि कई अभिभावक मुझे छात्र छात्राओं को दण्डित करने के लिए कहते हैं ताकि उनके बच्चों के अच्छे नंबर आ सकें।

वीडियो में देखा जा सकता है कि यह टीचर कितनी बेरहमी से छात्र-छात्राओं को मार रहा है।

1 नंबर का क्या मतलब?

वीडियो में जिस छात्रा को टीचर मार रहा है उससे वो कह रहा है कि ''कुछ तो करना होगा, 1 नंबर का क्या मतलब? 1 नंबर से का भी कोई मतलब होता है? पिछले टेस्ट में भी ऐसी ही हालत थी, अब भी यही हालत है।'

वीडियो में टीचर कई छात्रों को बेरहमी से मारता दिख रहा है।

इस मामले पर करनाल के पुलिस अधीक्षक एसपी पंकज नैन ने कहा कि इस मामले में कोचिंग टीचर पर छात्र-छात्राओं को मारने का मामला दर्ज कर लिया गया है। इसकी जांच जारी है।

यहां देखें वीडियो

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+