Haryana News: राज्य सरकार स्पेशलिस्ट काडर बना रही और इस पर सैद्धांतिक तौर पर सहमति दे दी गई: अनिल विज

Haryana News: हरियाणा के चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान मंत्री अनिल विज ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार स्पेशलिस्ट काडर बनाने जा रही है और इस पर सैद्धांतिक तौर पर सहमति दे दी गई है। इस संबंध में फाइल वित्त विभाग के पास हैं। जैसे ही इस बारे में अनुमति मिलेगी तो स्पेशलिस्ट काडर तथा एमबीबीएस काडर की अलग-अलग रिक्तियों को निकाला जाएगा। मंत्री विज मंगलवार को विधानसभा में बजट सत्र के दौरान लगाए गए एक प्रश्न का उत्तर दे रहे थे।

उन्होंने बताया कि राज्य में पहली बार डाक्टरों की नियुक्ति बड़े स्तर पर की गई है। जिसके तहत साल 2022 में 1252 डाक्टरों की भर्ती के लिए विज्ञापन निकाला गया था। 990 चिकित्सा अधिकारियों को नियुक्त किया गया।

anil vij

मंत्री विज ने कहा कि यह ठीक बात है कि राज्य में डाक्टरों की कमी है। सरकार पूरा प्रयास कर रही है कि मानदण्डों के अनुसार डाक्टरों की भर्ती हो। उन्होंने बताया कि राज्य में वर्ष 2017-18 में 662 डाक्टरों की भर्ती निकाली गई थी। जिनमें से 554 डाक्टरों को नियुक्त किया गया है। इसी तरह साल 2020 में 954 डाक्टरों को नियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2022 में 1252 डाक्टरों की रिक्तियों के विरूद्ध 990 चिकित्सा अधिकारियों को नियुक्ति पत्र दिए गए हैं।

मंत्री विज ने कहा कि भर्तियों की प्रक्रिया लगातार चलती रहती है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में राज्य में 5522 डाक्टरों के कुल स्वीकृत पद हैं। जिनमें से 4016 डाक्टर के पद भरे हुए हैं। वर्तमान में 1506 रिक्त पद हैं। उन्होंने कहा कि डाक्टर कई बार नौकरी छोडकर चले जाते हैं। पद रिक्त हो जाते हैं। लेकिन वर्तमान राज्य सरकार स्पेशलिस्ट काडर बनाने जा रही है। हमने इस पर सैद्धांतिक तौर पर इस पर सहमति दे दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+