Sonipat Murder News: सोनीपत में बीजेपी नेता की होली के दिन गोली मारकर हत्या, जमीनी विवाद से जुड़ा था मामला
Sonipat Murder News: हरियाणा के सोनीपत में भाजपा नेता मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र जवाहरा की जमीन विवाद में गोली मारकर हत्या कर दी गई। होली के दिन देर रात मुंडलाना मंडल अध्यक्ष की इस कदर हत्या होने से पूरे इलाके में सनसनी फैली हुई है। जमीन विवाद को लेकर पड़ोसी पर ही गोली मारने का आरोप है जिसकी जांच में पुलिस जुटी है।

इस मामले में पुलिस ने बताया कि जमीन से जुड़े एक विवाद की वजह से भाजपा नेता सुरेंद्र और उनके पड़ोसी से विवाद चल रहा था। इसी आपसी रंजीश के कारण पड़ोसी ने सुरेंद्र को गोली मारकर उन्हें मौत के घाट उतार दिया। उसने लगातार 3 गोलियाँ दागी। इस वजह से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
होली के दिन बीजेपी नेता की हत्या
पुलिस ने बताया कि हमलावर ने एक गोली उनके माथे में मारी और दूसरी गोली पेट में मारकर फरार हो गया। जानकारी के अनुसार बीजेपी नेता ने पड़ोसी की बुआ से जमीन खरीदी थी। इससे उनका पड़ोसी नराज था। पड़ोसी ने सुरेंद्र को जमीन पर न जाने की धमकी दी थी। लेकिन उसने जमीन पर जुताई करवा दी थी। इस वजह से गुस्साए पड़ोसी ने होली के रात ताबड़तोड़ करीब साढ़े 9 बजे 3 राउंड फायरिंग की।
सीएम सैनी के साथ भाजपा नेता की सोशल मीडिया पर तस्वीर
भाजपा नेता सुरेंद्र जवाहरा की फोटो हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के अलावा भाजपा के कई बड़े नेताओं के साथ सोशल मीडिया पर देखी जा सकती है। जिससे पता चलता है कि वो पार्टी के एक सक्रिय कार्यकर्ता थे। हत्या की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने शव को गांव खानपुर कलां स्थित भगत फूल सिंह राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में भिजवाया है। पुलिस ने कहा कि परिजनों के बयान दर्ज करने के बाद मुकादमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
बता दे कि शाम के समय सुरेंद्र अपनी गली में मौजूद थे। पड़ोसी जगदीश ने सुरेंद्र पर पहले एक गोली गली में मारी गोली लगने के बाद सुरेंद्र दुकान में भागे। फिर वहां जाकर उसने उन्हें सिर में गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया।












Click it and Unblock the Notifications