सरकारी कर्मचारी को चप्पल से पीटने वाली सोनाली फोगाट नहीं हुईं गिरफ्तार, खाप ने दिया अल्टीमेटम

जींद। हरियाणा में भाजपा नेत्री व टिक टॉक स्टार सोनाली फोगाट द्वारा मार्केट कमेटी के सेक्रेटरी सुल्तान सिंह को सैंडिल से पीटे जाने का मामला शांत नहीं हो रहा। बीते 5 जून को हुई घटना के बाद से ही दोनों पक्ष एक-दूजे पर आरोप लगा रहे हैं और खुद को बेकसूर बता रहे हैं। महिला आयोग की चेयरपर्सन प्रतिभा सुमन ने जहां इस मामले में सोनाली के फेवर में बयान दिया है, वहीं खाप पंचायत लगातार सुल्तान सिंह को सपोर्ट कर रही है।

सोनाली की गिरफ्तारी पर अड़ी खाप पंचायत

सोनाली की गिरफ्तारी पर अड़ी खाप पंचायत

जींद के सच्चा खेड़ा गांव में बिनैन खाप की पंचायत में सोमवार को पंचों ने कहा कि, पुलिस प्रशासन एक हफ्ते के भीतर सोनाली फोगाट को गिरफ्तार करें, नहीं तो आढ़तिए और मार्केट कमेटी के कर्मचारी 22 जून से प्रदेशभर में धरना देंगे। सुल्तान सिंह को पहले थप्पड़ मारने और फिर सैंडिल से पीटने पर सोनाली के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जा रही है। इसी कोशिश के तहत खाप का एक प्रतिनिधिमंडल सोनाली की गिरफ्तारी को लेकर मुख्यमंत्री व उप मुख्यमंत्री से भी मिलेगा।

जीद में सोमवार को फिर अल्टीमेटम दिया

जीद में सोमवार को फिर अल्टीमेटम दिया

सोनाली के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई कराने का ऐलान करते हुए पंचायत ने कहा कि यदि उसके विरुद्ध कार्रवाई नहीं की गई तो प्रदेश स्तर पर आंदोलन छेड़ दिया जाएगा। इस मुद्दे पर प्रदेश के मंडी कर्मचारी पहले ही नाराज चल रहे हैं। एक पंच ने कहा कि, खाप द्वारा गठित सात सदस्यीय कमेटी उपायुक्त हिसार व एसपी को सोनाली फोगाट की तुरंत गिरफ्तारी को लेकर ज्ञापन दे चुकी है। यदि फोगाट की गिरफ्तारी नहीं हुई तो लोग धरने पर बैठेंगे।

सुल्तान सिंह ने क्या कहा खाप पंचायत में?

सुल्तान सिंह ने क्या कहा खाप पंचायत में?

मामले को लेकर बीते बुधवार को बिनैन खाप ने दनौदा गांव में महापंचायत आयोजित की थी। जहां सेक्रेटरी सुल्तान सिंह ने कहा कि, ''मेरी कोई गलती नहीं थी। मैंने सोनाली फोगाट से पहले कभी कोई बात नहीं की थी। अगर मेरी गलती हो तो मैं पंचायत में कहता हूं कि मेरी गर्दन उतार देना। मेरे को फांसी पर लटका देना। आपका बेटा हूं, मैं उससे पिटा हूं। अब आपके चरणों में खड़ा हूं। मुझे न्याय दिला दें।''

महापंचायत में और क्या बोले सुल्तान सिंह?

महापंचायत में और क्या बोले सुल्तान सिंह?

महापंचायत के दौरान सुल्तान सिंह ने यह भी कहा कि, सोनाली के पक्ष द्वारा मुझ पर समझौते का दबाव बनाया जा रहा है। मैं अब भी बहुत परेशान हूं। दर्द हो रहा है, फिर भी डॉक्टर ने मुझे जबरदस्ती अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया। जिसके बाद मंगलवार को मैं सच्चाखेड़ा (कैथल) अपने गांव आ गया। मैं क्या करूं? अब इस मामले को मैं आपके उूपर छोड़ता हूं। मेरे मां-बाप आप ही हैं। पंचायत फैसला करे कि मुझे न्याय मिलेगा।''

दोनों तरफ से एफआईआर हो चुकीं, गिरफ्तारी बाकी

दोनों तरफ से एफआईआर हो चुकीं, गिरफ्तारी बाकी

बता दें कि, 5 जून की घटना के बाद से देानों पक्षों की ओर से क्रॉस एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं। हालांकि, अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। दोनों के पक्ष अपने आपको पाक साफ बता रहे हैं। वहीं, महिला आयोग की ओर से कहा गया कि, पहले मामले की जांच होगी उसके बाद ही कुछ किया जाएगा। सीएम मनोहर लाल खट्टर भी कह चुके हैं कि जांच के बाद आरोपी पर कार्रवाई होगी। दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।''

अनाज मंडी में सोनाली ने मारे थे सैंडिल

अनाज मंडी में सोनाली ने मारे थे सैंडिल

मारपीट की घटना 5 जून के दिन एक अनाज मंडी में हुई थी। भाजपा नेता सोनाली फोगाट ने वहां शुक्रवार दोपहर उक्त सरकारी कर्मचारी पहले सबके सामने थप्पड़ जड़ा, उसके बाद अपनी सैंडिल उतारकर भी कई बार मारीं। इन दोनों घटनाओं के वीडियो वायरल हो गए। जिस पर उत्तर प्रदेश की एक महिला सब इंस्पेक्टर अल्का ने सोनाली को औकात दिखा देने की बात कही।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+