शहीद निशांत की प्रतिमा पर बहनों को बांधी राखी, एक साल पहले रक्षाबंधन पर खोया था इकलौता भाई

Rakshabandhan 2023: 11 अगस्‍त 2022 को रक्षाबंधन के दिन राजौरी में आतंकियों से मुकाबला करते हुए निशांत मलिक शहीद हो गए थे। निशांत मलिक अपनी तीन बहनों के अकेले भाई थे। आज रक्षाबंधन के मौके पर आज तीनों बहनें गांव ढंढेरी के सरकारी स्‍कूल में पहुंची। यहां पर उन्‍होंने अपने भाई निशांत मलिक की प्रतिमा पर तिलक लगाकर राखी बांधी। भाई की प्रतिमा को राखी बांधकर तीनों बहनें फफक-फफक कर रो पड़ी।

Martyr Nishant Malik

हरियाणा के हांसी के गांव ढंढेरी में अपने शहीद भाई की प्रतिमा पर राखी बांधते हुए बहनों ने ईश्‍वर से प्रार्थना की कि उन्‍हें अगले जन्‍म में भी निशांत जैसा भाई देना।

बता दें दुश्‍मनों से लोहा लेते हए निशांत मलिक एक साल पहले राखी के दिन ही शहीद हुए थे। 21 साल के निशांत मलिक अपनी तीनों बहनों के सबसे छोटे भाई थे। निशांत मलिक आतंकियों की गोली का शिकार हुए थे।

राजौरी में रक्षाबंधन के दिन भाई की मौत की खबर सुनकर तीनों बहनों और निशांत माता पिता को गहरा सदमा लगा था। निशांत के शहीद होने के एक साल बाद रक्षाबंधन पर तीनों बहनें अपने शहीद भाई को याद करके रो रही हैं।

बता दें जम्‍मू कश्‍मीर के राजौरी के परगल में निशांत मलिक पिछले साल अगस्‍त में दो आतंकियों को मान गिराने के दौरान घायल हुए थे जिसके बाद राइफलमैन निशांत मलिक की मौत हो गई थी।

भारतीय सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे और सभी रैंक ने राइफलमैन निशांत मलिक के शहीद होने के बाद सेना ने कहा था उन्‍हें सेल्‍यूट करते हैं। उन्‍होंने राजौरी में हमारी सुरक्षा के लिए अपनी जानकी बाजी लगा दी है। और शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+