Republic Day: हरियाणा के 14 पुलिस अधिकारी हुए सम्मानित, IG करनाल ममता को मिला राष्ट्रपति पदक

चंडीगढ़। भारत के 73वें गणतंत्र दिवस पर हरियाणा पुलिस के 14 पुलिस अधिकारियों को विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक एवं सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है। हरियाणा पुलिस की ओर से आज बताया गया कि, केन्द्रीय गृह मंत्रालय द्वारा पुलिस महानिरीक्षक करनाल रेंज, करनाल ममता सिंह और सीआईडी पंचकूला के पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र वत्स को विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है।

Republic Day: 14 Haryana police officers gets medals, Presidents medal to IG Karnal Mamta

हरियाणा के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) प्रशांत कुमार अग्रवाल आज ध्वजारोहण के लिए गए। इस दौरान उन्होंने आज सम्मानित किए गए सभी पुलिस अधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि यह हमारे पुलिस बल के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने कहा कि इस बार हमारे 14 अधिकारियों को महत्वपूर्ण एवं प्रतिष्ठित सम्मान के लिए चुना गया। पुलिस महानिदेशक बोले कि, आज राष्ट्रीय स्तर पर मिली इस उपलब्धि से पुलिस पदक से अलंकृत होने वालों के साथ-साथ राज्य पुलिस बल के अन्य अधिकारियों व जवानों का भी मनोबल बढ़ेगा। मैं सबको बधाई देता हूं।'

Republic Day: 14 Haryana police officers gets medals, Presidents medal to IG Karnal Mamta

राज्य के जिन पुलिस अधिकारियों को आज पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है, उनमें धर्मवीर सिंह, कमांडेंट द्वितीय आईआरबी भोंडसी गुरुग्राम, अनिल कुमार डीएसपी नारायणगढ़, शीतल सिंह डीएसपी आरटीसी भोंडसी गुरुग्राम, मनीष सहगल डीएसपी सीआईडी फरीदाबाद, सुनीता रानी इंस्पेक्टर आरटीसी भोंडसी गुरुग्राम, जनक राज उप-निरीक्षक हिसार, सुख राम सिंह ईएसआई पंचकूला, उमेश कुमार ईएसआई फरीदाबाद, सीमा ईएसआई टेलीकाॅम पंचकूला, राम गोपाल एएसआई जीआरपी कुरुक्षेत्र, विनोद कुमार एएसआई सीआईडी, पंचकूला और राजेश कुमार एएसआई पुलिस मुख्यालय पंचकूला शामिल हैं। पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि, इन सभी को इनके सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से अलंकृत किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+