भिवानी कांड: पुलिस की मारपीट से आरोपी की पत्नी की हालत गंभीर, अस्पताल में मिलने पहुंची रेणु भाटिया

भिवानी की घटना में आरोपी श्रीकांत की पत्नी से मिलने हरियाणा राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेणु भाटिया मेडिकल कॉलेज पहुंचीं। श्रीकांत की पत्नी ने कथित रूप से पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाया है।

Bhiwani incident

Haryana News: हरियाणा राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेणु भाटिया (Renu Bhatia) नूंह में भिवानी की घटना में आरोपी श्रीकांत की पत्नी से मिलने मेडिकल कॉलेज पहुंचीं। श्रीकांत की पत्नी ने कथित रूप से पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाया है। रेणु भाटिया ने कहा कि, एक महिला पुलिस अधिकारी को रात में आरोपी के घर में घुसने वाली पुलिस टीम का हिस्सा होना चाहिए था. हम राज्य के गृह मंत्रालय से आरोपी के घर में मौजूद महिलाओं पर कथित कार्रवाई के लिए राजस्थान पुलिस के खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह करते हैं।

राजस्थान पुलिस पर लगे गंभीर आरोप
दरअसल, भिवानी केस की जांच कर रही राजस्थान पुलिस पर गंभीर आरोप लगे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, भरतपुर के घाटमीका गांव के दो मुस्लिम युवकों को जिंदा जलाने के मामले में राजस्थान पुलिस ने नूंह जिले में छापेमारी की, जहां आरोपी श्रीकांत पंडित की तलाश में पहुंची पुलिस पर आरोप है कि टीम ने इस दौरान श्रीकांत की गर्भवती पत्नी के साथ मारपीट कर दी। इस घटना में महिला के गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत हो गई।

श्रीकांत की मां ने शिकायत में लगाए मारपीट के गंभीर आरोप
पुलिस की मारपीट से महिला के गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत को लेकर परिजनों में काफी नाराजगी है। हालांकि, पीड़ित परिजनों ने इस मामले की नूंह पुलिस को शिकायत दी है। फिलहाल, नूंह पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। श्रीकांत के मां दुलारी ने नगीना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि, 17 फरवरी को 30 से 40 लोग, जिनमें कुछ पुलिस की वर्दी में थे। उनके घर में घुस आए। पुलिसकर्मियों ने परिजनों से श्रीकांत के बारे में पूछा। महिला ने शिकायत में आगे बताया कि, जब श्रीकांत नहीं मिला तो परिवार के लोगों के साथ पुलिस ने मारपीट शुरू कर दी।

मारपीट से महिला के गर्भ में बच्चे की मौत का आरोप
उन्होंने बताया कि इस दौरान श्रीकांत की पत्नी कमलेश के साथ भी मारपीट की, जिसके चलते वह जमीन पर गिर गई और दर्द से तड़पने लगी। परिजन आनन-फानन में कमलेश को अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसका ऑपरेशन किया, ऑपरेशन में महिला के पेट से 9 महीने का मृत बच्चा पैदा हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार, जब नवजात को निकाला गया तो उसके मुंह से खून आ रहा था, और धड़कन बंद थी।

क्या था पूरा मामला
दरअसल, ये पूरा मामला 15 फरवरी से शुरू हुआ, जब हरियाणा के भिवानी स्थित लोहारू में एक जली हुई कार में दो युवकों के कंकाल मिले थे। मामले की जांच में पता चला कि दोनों युवक राजस्थान के भरतपुर जिले में स्थित घाटमीका के रहने वाले हैं, जिनकी पहचान जुनैद और नासिर के रूप में की गई थी। इस मामले में गोपालगढ़ पुलिस ने बजरंग दल और गौ रक्षा दल प्रमुख मौनू मानेसर समेत मेवात के तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था, इसके बाद से लगातार आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+