किसानों का रेल रोको आंदोलन आज: हरियाणा में 50 जगहों पर थम सकती हैं ट्रेनें, फोर्स की 45 कंपनियां तैनात
सोनीपत/पानीपत। केंद्र सरकार के तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे किसान आंदोलन का आज 85वां दिन है। किसान संगठनों के पदाधिकारियों द्वारा आंदोलन को तेज करने की स्ट्रैटजी के तहत आज दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक 'रेल रोको' आवाह्न किया गया है। इसके तहत किसाना देशभर में 4 घंटे के लिए रेलें रोकेंगे। भारतीय किसान यूनियन के अगुआ राकेश टिकैत ने कहा है कि, रेल रोकने के दौरान बच्चों को दिक्कतें नहीं हों, इसके लिए इंतजाम किए गए हैं।

किसानों का 50 जगहों पर रेलें रोकने का दावा
रेल रोको आंदोलन का सर्वाधिक प्रभाव हरियाणा में होने की आशंक है। जिसे देखते हुए सरकार पिछले कई दिनों से तैयारियों में जुटी है। जीआरपी, आरपीएफ व पुलिस अलर्ट हैं। यहां रोकने की जिम्मेदारी खापों के पास भी रहेगी। हाल ही खापों ने बैठक कर करीब 50 जगहों पर रेलें रोकने का दावा किया। ऐसे में अंदाजा लगाया जा रहा है कि करीब 30 यात्री ट्रेनें और 70 मालगाड़ियां प्रभावित हो सकती हैं। माना जा रहा है कि, प्रदर्शनकारियों की वजह से आज देश का उत्तरी क्षेत्र राजधानी दिल्ली से कट सकता है।
Recommended Video

उत्पात-हिंसा रोकने को 45 कंपनियां तैनात
प्रदर्शनकारियों पर रेलवे का कहना है कि हमने उनके रेल रोको आंदोलन के डर से किसी ट्रेन को रद्द नहीं किया है। रेलवे के अधिकारी ने बीते रोज यह भी कहा कि, गुरुवार को स्थिति देखते हुए आगे का निर्णय लिया जाएगा। वहीं, किसानों के रेल रोको कार्यक्रम के चलते उत्पात या हिंसा न हो, इसके लिए हरियाणा पुलिस, जीआरपी और आरपीएफ की ओर से संयुक्त तैयारी की गई है। तीनों की 45 कंपनियां तैनात की जा रही हैं। हरियाणा भर में 15 अतिसंवेदनशील और 30 संवेदनशील क्षेत्रों की लिस्ट तैयार की गई है।

देशभर में 20 हजार अतिरिक्त जवान भेजे
देशभर में ट्रेनों का संचालन प्रभावित न होने पाए, इसे ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार द्वारा सुरक्षा व्यवस्था चौकस रखने के निर्देश दिए गए हैं। रेलवे प्रोटेक्शन स्पेशल फोर्स की 20 अतिरिक्त कंपनियां यानी 20 हजार जवानों की व्यवस्था की गई है। इन जवानों की अच्छी खासी तादाद हरियाणा-पंजाब, यूपी और प. बंगाल में मौजूद रहेगी। आंदोलनों के दौरान पं. बंगाल में ट्रेनें ज्यादा प्रभावित होती हैं।












Click it and Unblock the Notifications