हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में शुरू हुआ पोस्‍टर वार, तस्‍वीर में सैनी-खट्टर रोते हुए नजर आए

Mhara Haryana- Non Stop Haryana: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 की तारीखों का ऐलान होने के साथ ही प्रदेश में राजनीति माहौल गर्माया हुआ है। राजनीतिक उम्‍मीदवारों के टिकटों पर मंथन कर रहे हैं। संभावित उम्‍मीदवार चुनावी रैलियां निकाल रहे हैं। सभाएं करके भी एक अक्‍टूबर को वोट देने की मांग रहे हैं।

इस बीच हरियाणा में पोस्‍टर वार सामने आया है। हरियाणा के करनाल में भाजपा के खिलाफ पोस्‍टर वार चलाया गया है, जिसकी तस्‍वीरों में मुख्‍यमंत्री नायब सिंह सैनी और पूर्व मुख्‍यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को रोते हुए दिखाया गया है।

Mhara Haryana Non Stop Haryana A

दरअसल, भाजपा ने हरियाणा में नारा दिया था कि "म्हारा हरियाणा- नॉन स्टॉप हरियाणा", जिसमें मतलब बिना रुके विकास था, मगर चुनाव 2024 में कांग्रेस इसी नारे के सहारे भाजपा पर निशाना साध रही है।

करनाल में लगाए गए पोस्टरों में म्हारा हरियाणा, नॉन स्टॉप महिला अत्याचार, 10 साल में 14 हजार महिलाओं से बलात्कार और म्हारा हरियाणा, नॉन स्टॉप बेरोजगारी,हरियाणा में 1 करोड़ बेरोजगार जैसे नारे लिखे हैं।

मीडिया की खबरों के अनुसार पोस्‍टर वार को लेकर हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। कांग्रेस का नाम लिए बिना विज ने कहा कि, अगर किसी ने मां का दूध पिया है तो सामने आकर पोस्टर लगाए और अपने नाम के पोस्टर छपवाए। हम भी बताएंगे कि आपने क्या किया। कहां गोलियां चलाईं, कहां लाठीचार्ज करवाया, हम सब बताएंगे। हम चुप क्यों रहें?

वहीं, हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर कांग्रेस चुनाव समिति की कल यानी 21 अगस्त को अर्जेंट मीटिंग बुलाई गई है। इस बैठक को लेकर हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी उदयभान ने एक लेटर जारी किया है। चर्चा है कि इस मीटिंग में राहुल गांधी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी शामिल हो सकते हैं। इस मीटिंग में टिकटों को लेकर चर्चा की जाएगी।

उल्‍लेखनीय है कि हरियाणा में विधानसभा की 90 सीटें हैं। सभी सीटों पर एक साथ 1 अक्‍टूबर को चुनाव होंगे। 4 अक्‍टूबर को मतगणना है। पिछले चुनाव में भाजपा ने 40, कांग्रेस ने 31, जेजेपी ने 10, निर्दलीय 7 व 2 अन्‍य जीते थे।

चुनाव कार्यक्रम हरियाणा

अधिसूचना दिनांक- 5 सितंबर 2024
नामांकन की शुरआत- 5 सितंबर 2024
नामांकन की आखिरी तारीख-12 सितंबर 2024
नामांकन पत्रों की पड़ताल-13 सितंबर 2024
नाम वापसी की आखिरी तारीख-16 सितंबर 2024
मतदान-1 अक्‍टूबर 2024
मतगणना-4 अक्‍टूबर 2024

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+