Pitbull कुत्तों ने मालिक को बनाया निवाला, फाड़ दिया पेट, खून से भर गई बाल्टी
यमुनानगर, 16 फरवरी: हरियाणा के यमुनानगर में दो पालतू कुत्ते अपने ही मालिक के लिए काल साबित हुए। कुत्तों ने अपने मालिक को नोंच-नोंचकर मौत के घाट उतार दिया। कुत्तों ने अपने मालिक पर उस वक्त हमला किया जब वह उन्हें खोलने गया था। चीख-पुकार सुनकर पास में मौजूद दो युवकों ने बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक कुत्तों ने मालिक को बुरी तरह नोंच डाला था। किसी तरह मालिक को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।

पिटबुल कुत्तों ने मालिक को उतारा मौत के घाट
दरअसल, जम्मू कॉलोनी निवासी 40 वर्षीय नरेंद्र सिंह उर्फ निंदा ने उनके भाई जसविंद्र की भैसों की डेयरी पर दो पिटबुल कुत्ते पाल रखे थे। निंदा कुत्तों को खोलने गए थे। तभी दोनों कुत्तों ने उनपर अटैक कर दिया। शोर सुनकर प्रदीप व रविंद्र नामक दो युवक हिम्मत कर उसे बचाने के लिए गए, लेकिन कुत्तों ने उन्हें भी बुरी तरह से काट लिया। बमुश्किल आसपास के लोगों ने कुत्तों पर काबू किया और बुरी तरह से घायल निंदा को अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

पेट तक फाड़ दिया, खून से भर गई बाल्टी
बताया जा रहा है कि पिटबुल कुत्तों ने नरेंद्र के पैर, मुंह, हाथ, और पेट को बुरी तरह से नोच दिया था। नरेंद्र को नोचते देख पड़ोस में रहने वाले प्रदीप और रविंद्र ने उसे बचाने की कोशिश की। इस दौरान कुत्तों ने उनपर भी हमला कर दिया। इसके बाद में मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। कुत्तों को वहां से हटाकर एक कमरे में बांधा गया और कमरे को बंद कर दिया गया। बताया गया कि नरेंद्र के शरीर से इतना खून बह रहा था कि अस्पताल ले-जाते समय बाल्टी साथ रखनी पड़ी। खून से बाल्टी लगभग भर गई थी।

परिवार में मचा कोहराम
घटना से नरेंद्र के परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने पोस्टमार्टम करवाने से इनकार कर दिया और बिना पोस्टमार्टम करवाए परिजन शव को घर ले गए और उसका अंतिम संस्कार कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications