हरियाणा की जनता को मिल रहा हैं योजनाओं का सीधा लाभ: हरविंदर कल्याण
Haryana News: हरियाणा के विधायक हरविंदर कल्याण सोमवार को करनाल जिले के घरौंडा विधानसभा क्षेत्र के गांव मोहिउद्दीनपुर और शेखपुरा जागीर में विकसित भारत जन संवाद संकल्प यात्रा के स्वागत में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इस कार्यक्रम में उन्होंने शेखपुरा जागीर में ग्रामीणों को विकसित भारत की शपथ दिलाई।

विधायक हरविंदर कल्याण ने कहा कि विकसित भारत जन संवाद संकल्प यात्रा के माध्यम से हर गांव में सैंकड़ों गरीब व पात्र परिवारों को केन्द्र व राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में पीपीपी लागू होने के बाद प्रदेश में लगभग 19 लाख नए बीपीएल कार्ड बनाए गए है। घरौंडा हलके में भी करीब 12 हजार 500 नए बीपीएल कार्ड बने है।
विधायक हरविंदर सरकारी योजनाओं में आज हर गरीब को प्राथमिकता दी जा रही है। सभी बीपीएल परिवारों को उज्ज्वला गैस कनेक्शन, आयुष्मान कार्ड, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना तथा प्रधानमंत्री आवास योजना सहित गरीब परिवारों के कल्याणार्थ चलाई गई सभी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। उन्होंनेे कहा कि आज हर गांव में मोदी की गारंटी वाली गाड़ी दस्तक दे रही है और मौके पर ही सरकार की योजनाओं का लाभ सुनिश्चित हो रहा है।
विधायक हरविंदर कल्याण ने घरौंडा हल्के के विकास कार्यों का ब्यौरा देतेे हुए बताया कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में 70 से अधिक नई सड़कोें ,35 नए पुलों का निर्माण किया गया है। इसके अलावा 5 नए स्वास्थ्य केन्द्र बनाये गये हैं और एक अन्य भी जल्द बनकर तैयार होगा।












Click it and Unblock the Notifications