Haryana News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री लेकर बोले सीएम खट्टर, कहा-'आगे की विकास यात्रा में निभाएंगे भूमिका'

Haryana News: मध्य प्रदेश के मनोनीत मुख्यमंत्री मोहन यादव को लेकर हरियाणा के मुख्यमंत्री और मध्य प्रदेश के भाजपा पर्यवेक्षक मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि वह मध्य प्रदेश की विकास यात्रा को आगे बढ़ाने में भूमिका निभाएंगे। आपको बता दें कि मध्यप्रदेश में भाजपा द्वारा डॉ. मोहन यादव को सीएम बनाया गया है।

जमीन से जुड़े हुए कार्यकर्ता है यादव

सीएम मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि डॉ मोहन यादव पुराने कार्यकर्ता हैं। सदैव संघ के काम में लग रहे। उन्होंने विद्यार्थी परिषद में भी भूमिका निभाई हैं। भाजपा में वे लगातार तीसरी बार विधायक बनकर आए हैं। पार्टी के जमीनी कार्यकर्ता है। उज्जैन से विधायक हैं। मोहन यादव मध्य प्रदेश की विकास यात्रा को और आगे बढ़ाएंगे।

manohar lal khattar

मुख्यमंत्री के चयन में पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की भूमिका

मुख्यमंत्री के चयन को लेकर पूछे गए एक सवाल के जवाब में सीएम खट्टर ने कहा कि इसमें हमारी कोई भूमिका नहीं है। मुख्यमंत्री के चयन का काम पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का है। यह काम स्थानीय स्तर का नहीं है। इसमें हमारी पार्टी के बड़े नेताओं की भूमिका होती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+