हरियाणा: 'जनता ने राष्ट्र विरोधियों से मुक्त भारत के लिए कर ली तैयारी', बोले पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और करनाल लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन संकल्पों की सिद्धि में हर व्यक्ति सहभागी हो रहा है।
उन्होंने कहा कि सुबह की हर किरण एक नया उजाला और एक नई उमंग लेकर आ रही है। जनता ने "राष्ट्र विरोधियों से मुक्त भारत के लिए तैयारी कर ली है।

उन्होंने कहा कि आज पानीपत के ददलाना ग्राम से आसन कला तक रोड शो में परिवारजनों से भेंट कर रहा हूं। उन्होंने कहा कि हम सभी 11 सीटों पर बंपर जीत दर्ज करने जा रहे हैं। लोगों के सामने बीजेपी के अतिरिक्त कोई विकल्प नहीं है। पीएम मोदी के नेतृत्व में देश काफी आगे बढ़ रहा है।
यह भी पढ़ें- हरियाणा: करनाल विधानसभा उप-चुनाव के लिए सीएम नायब सिंह सैनी ने किया जनसंपर्क












Click it and Unblock the Notifications