'...विपक्ष का काम है गलत को बढ़ावा देना', संसद सुरक्षा चूक मामले में गृह मंत्री अनिल विज

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने संसद सुरक्षा चूक मामले में विपक्ष को निशाने पर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि विरोधी दल के नेता सिर्फ अपनी बयानबाजी के जरिए गलत चीजों को बढ़ावा देने का काम कर रहे हैं। विज ने कहा कि संसद की सुरक्षा पर हमले की निंदा करने के बजाय विपक्ष आरोपियों के पक्ष में बोल रहा है, जिससे उनकी मानसिकता स्पष्ट होती है। विज ने दावा किया कि इस तरह के बयानबाजी सिर्फ अराजकता फैलाने की उद्देश्य से ही दी जा सकती है।

Anil Vij on Parliament security lapse

एक बयान में संसद सुरक्षा चूक मुद्दे के खिलाफ विपक्ष के विरोध प्रदर्शन पर हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा, "विपक्ष का काम है गलत को बढ़ावा देना। उसकी निंदा करने के बजाय ये उनके पक्ष में बोल रहे हैं। ये बहुत शर्मनाक है। अभी मामले की जांच हो रही है। इसके पीछे क्या मंशा है उसका पता नहीं है। इस प्रकार से उनके पक्ष में बोलकर ये उन लोगों को बढ़ावा दे रहे हैं ताकि देश में अराजकता फैल जाए।"

बता दें कि संसद की सुरक्षा व्यवस्था को चकमा देते हुए लोकसभा में स्मोक क्रैकर लेकर घुसने की घटना के मास्टरमाइंड बताए जा रहे ललित मोहन झा के करीबी सहयोगी महेश कुमावत पर आज गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। सूत्रों के मुताबिक महेश की गिरफ्तारी के बाद उसे भी रिमांड पर लेकर पुलिस महेश और ललित दोनों को राजस्थान ले जाएगी

वहीं मामले में आरोपी नीलम के माता-पिता ने दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में एक आवेदन दायर कर उसके और अन्य के खिलाफ दर्ज एफआईआर की एक प्रति मांगी है। आरोपी के पैरेंट्स ने कोर्ट से दिल्ली पुलिस को रिमांड अवधि के दौरान उससे मिलने की अनुमति देने का निर्देश भी मांगा। संबंधित अदालत ने दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया और मामले में विस्तृत सुनवाई के लिए 18 दिसंबर की तारीख निश्चित की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+