Panchkula Chunav 2024: बीजेपी लगाएगी जीत की हैट्रिक या पूर्व डिप्टी CM को जनता देगी मौका? कितनी हुई वोटिंग
Panchkula Voting Percentage 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के अंतर्गत राज्य की सभी 90 सीटों पर आज सुबह से मतदान जारी है। अभी तक कुल 49.13 प्रतिशत वोट डाले गए हैं। सभी जिलों में सबसे ज्यादा 56.79% वोट यमुनानगर जिले में पड़े हैं। हरियाणा विधानसभा की हॉट सीट में शामिल पंचकुला विधानसभा क्षेत्र जो पंचकुला जिले के अंतर्गत आता है, में अब तक 39.70 फीसदी मतदान हुआ है।
यह सीट पर पिछले 2 बार से बीजेपी का वर्चस्व है। यहां के मौजूदा विधायक ज्ञानचंद गुप्ता (BJP,Gyanchand Gupta) जीत की हत्रिक लगाने के लिए एक बार फिर से मैदान में हैं। दूसरी ओर, कांग्रेस ने चंद्रमोहन बिश्नोई (Congress, Chandramohan Bisnoi) जो पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल बिश्नोई के बेटे हैं और उपमुख्यमंत्री भी रह चुके हैं, को अपना उम्मीदवार बनाया है। पंचकुला जिले के अंतर्गत पंचकुला विधानसभा क्षेत्र के अलावा एक और विधानसभा सीट, कालका आती है।
यह भी देखें: Exit Polls Haryana Jammu kashmir LIVE: कुछ घंटों में सामने होंगे जम्मू-कश्मीर और हरियाणा के एग्जिट पोल

पंचकुला जिले की सीटों पर कितने फीसदी मतदान
कालका: 46.00%
पंचकुला: 39.70%
किस जिले में कितने प्रतिशत मतदान?
अंबाला: 49.39%
भिवानी: 50.31%
चरखी दादरी: 47.08%
फरीदाबाद: 41.74%
फतेहाबाद: 52.46%
गुरुग्राम: 38.61%
हिसार: 51.25%
झज्झर: 49.68%
जींद: 53.94%
कैथल: 50.58%
करनाल: 49.17%
कुरुक्षेत्र: 52.13%
महेंद्रगढ़: 52.67%
मेवात: 56.59%
पलवल: 56.02%
पंचकूला: 42.60%
पानीपत: 49.40%
रेवाड़ी: 50.22%
रोहतक: 50.62%
सिरसा: 48.78%
सोनीपत: 45.86%
यमुनानगर: 56.79%
(3 बजे तक की स्थिति)
हरियाणा चुनाव 2024 में कुल मतदाता
हरियाणा चुनाव 2024 में कुल मतदाता 2 करोड़ 03 लाख 54 हजार 350 हैं, जिनमें पुरुष मतदाता-1,07,75,957 महिला मतदाता 95,77,926 और थर्ड जेंडर मतदाता 467 हैं। हरियाणा में 18 से 19 आयु वर्ग के मतदाता 5 लाख 24 हजार 514, दिव्यांग मतदाता 1 लाख 49 हजार 142 और 85 वर्ष से अधिक आयु के मतदाता 2 लाख 31 हजार 093 हैं। 100 वर्ष से अधिक आयु के मतदाता 8,821 और सर्विस मतदाता 1,09,217 हैं।
यह भी देखें: Panchkula Chunav 2024: पंचकूला में पूर्व डिप्टी CM चंद्रमोहन Vs बीजेपी MLA ज्ञानचंद गुप्ता












Click it and Unblock the Notifications