Nuh Violence: नूह हिंसा भड़काने में पाकिस्तानी यूट्यूबर का भी हाथ, अहसान मेवाती ने ऐसे रची साजिश
Ahsan Mewati: हरियाणा में हुई नूह हिंसा को लेकर आए दिन नए नए खुलासे हो रहे हैं। इस बार जो खुलासा हुआ है वह बेहद चौंकाने वाला है। दरअसल, नूह हिंसा में पाकिस्तानी कनेक्शन भी सामने आ रहा है। बताया जा रहा है कि पाकिस्तानी यूट्यूबर अहसान मेवाती ने भी हिंसा की आग को और अधिक भड़काने के लिए खतरनाक साजिश रची।
हरियाणा पुलिस के मुताबिक पाकिस्तान के यूट्यूबर अहसान मेवाती (Ahsan Mewati) ने अलवर राजस्थान की लोकेशन बताकर कुछ वीडियो अपलोड किए थे। इसमें वह नूंह हिंसा को लेकर उकसाने वाले शब्दों का इस्तेमाल कर रहा था और लोगों को हिंसा के लिए भी उकसाता दिखाई दे रहा था। मेवाती ने मोनू मानेसर को मौत के घाट उतारने और हिंसा भड़काने वाले कई बयान दिए थे। इसके अलावा अहसान मेवाती (Ahsan Mewati) ने मुसलमानों से एकजुट होने और हिंदुओं के खिलाफ जंग और नफरत जैसे शब्दों का भी इस्तेमाल किया था।

वहीं राज्य की खुफिया एजेंसियों ने इस वीडियो की बारीकी से छानबीन शुरू कर दी है। वहीं फैक्ट फाइंडिंग के बाद पुलिस ने फेसबुक लेटर लिख मामले से अवगत करवाया है। जल्द से जल्द इस तरह के वीडियो को हटाने का आग्रह किया है।
कौन है अहसान मेवाती (Who is Ahsan Mewati)
इंडिया टुडे के मुताबिक अहसान ने खुद को किसान और यूट्यूबर बताया। उसके सोशल मीडिया प्रोफाइल के अनुसार, वह काफी प्रसिद्ध YouTuber है। 3 अगस्त तक उनके 80,000 से अधिक यूट्यूब सब्सक्राइबर और एक लाख से अधिक फेसबुक प्रशंसक हैं।
अहसान मेवाती ने वीडियो फैलाकर लोगों को भड़काया
मेवाती ने कई उकसाने वाले वीडियो शेयर किए जिसमें देखा जा सकता है कि कुछ लोग मारने काटने की बात कर रहे हैं। कई तो पुलिस की पिटाई की भी बात कर रहे हैं। एक शख्स तो खून खराबा की धमकी देता नजर आ रहा है। ऐसे में अब पुलिस उन सभी शख्स को खोजने का प्रयास कर रही है जिसने नूह में हिंसा को भड़काने का काम किया है।
नूह हिंसा में अब तक 200 से अधिक लोग गिरफ्तार
नूह सांप्रदायिक हिंसा के इन मामलों में 102 एफआईआर दर्ज कर 202 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। अब तक 2300 वीडियो ऐसे मिले हैं, जिनके जरिए लोगों को उकसाने का काम किया गया।












Click it and Unblock the Notifications