OPINION: युवाओं के बेहतर भविष्य के लिए हरियाणा सरकार की नई पहल

Haryana News: हरियाणा सरकार ने प्रदेश के युवाओं के हक में फिर कई बड़े फैसले लिए हैं। प्रदेश के विकास में समाज के इस वर्ग का योगदान बहुत ही महत्वपूर्ण है और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इनकी इसी अहमियत को देखते हुए इनके लिए कुछ ऐसे पहल किए हैं, जिससे विकसित हरियाणा और विकसित भारत का सपना साकार हो सकता है।

युवाओं के साथ हर कदम खड़ी हरियाणा सरकार
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने सक्षम युवा योजना के तहत युवाओं को मिलने वाले बेरोजगारी भत्ते में बढ़ोतरी कर दी है। अब युवाओं को बेरोजगारी भत्ते के तौर पर 900 रुपये की जगह 1,200 रुपये मिलेंगे। यह वृद्धि इसी महीने से लागू हो गई है, जिसका लाभ 12वीं पास युवाओं को मिलना तय है।

nayab saini

बेरोजगारी भत्ता बढ़ाकर लाखों युवाओं का बढ़ाया हौसला
सिर्फ 12वीं पास युवाओं का ही नहीं स्नातक और स्नातकोत्तर कर चुके युवाओं का बेरोजगारी भत्ता भी बढ़ा दिया गया है। अब राज्य में स्नातकों को 1,500 रुपये की जगह 2,000 रुपए मिलेंगे। वहीं स्नातकोत्तर कर चुके युवाओं को 3,000 रुपये की जगह 3,500 रुपये दिए जाएंगे।

नायब सिंह सरकार की इस पहल से हरियाणा के 2.61 लाख से ज्यादा बेरोजगार युवाओं को अपना भविष्य संवारने का नया हौसला मिल सकेगा। हरियाणा सरकार को पता है कि युवा पीढ़ी ही प्रदेश और देश का भविष्य है, इसलिए उनके साथ हर मोर्चे पर खड़ी रहती है।

nayab saini

मेधावी छात्रों को दिया जीवन संवारने का मौका
यही वजह है कि सीएम सैनी ने अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर आयोजित एक कार्यक्रम में 12वीं की परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक लाने वाले गरीब परिवारों के बच्चों को मेधावी छात्रवृत्ति योजना के तहत 1.11 लाख रुपये के चेक भी दिए।

युवाओं को बेहतर रोजगार के लिए कौशल विकास पर भी जोर
हरियाणा सरकार जहां एक और होनहार छात्रों का हौसला बढ़ाने की कोशिश कर रही है, वहीं ठेकेदार सक्षम युवा योजना और आईटी सक्षम युवा योजना के माध्यम से उनके कौशल विकास पर भी जोर दे रही है।

ठेकेदार सक्षम युवा योजना के तहत इंजीनियरिंग डिग्री या डिप्लोमा धारक 10 हजार युवाओं को स्किल ट्रेनिंग दी जाएगी। इस ट्रेनिंग से ऐसे युवाओं को अपना कारोबार शुरू करने में मदद मिलेगी।

nayab saini

युवाओं को बेहतर रोजगार के लिए प्रेरित कर रही नायब सिंह सैनी सरकार
ट्रेनिंग के बाद एक साल तक के लिए ये युवा बिना ब्याज के 3 लाख रुपये तक का लोन ले सकते हैं। इस लोन की मदद से ऐसे प्रशिक्षित युवा पंचायती राज स्थानों और स्थानीय निकायों से जुड़े कार्यों के लिए 25 लाख रुपये तक का ठेका ले सकते हैं।

nayab saini

आईटी सक्षम युवा योजना का उद्देश्य स्किल यूनिवर्सिटी के माध्यम से नेटवर्किंग और मोबाइल टेक्नोलॉजी जैसे तकनीकी क्षेत्रों में पाठ्यक्रम तैयार करना है। इन पाठ्यक्रमों का उद्देश्य युवाओं को विभिन्न विभागों और निजी क्षेत्रों में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+