OPINION: हरियाणा सरकार की एक पहल से आसान हुआ शहरों में अपने घर का सपना
Haryana News: हरियाणा की नायब सिंह सैनी सरकार ने हाल में रिहायशी इलाकों में स्टिल्ट प्लस चार मंजिलों के निर्माण की इजाजत देकर रियल एस्टेट सेक्टर में गुदगुदी पैदा कर दी है।
हरियाणा सरकार की ओर से हुए नीतिगत बदलाव से रियल एस्टेट सेक्टर पर बहुआयामी प्रभाव पड़ने की संभावना है। इसकी वजह से जहां शहरी क्षेत्रों में रियायती दरों पर घर मिलने का सपना साकार हो सकेगा, वहीं शहरी जीवन शैली को एक विस्तार भी मिलेगा, जो आखिरकार जन कल्याण के दृष्टिकोण को और मजबूत करेगा।

ज्यादा आबादी वाले शहरों की जीवन शैली होगी और बेहतर
हरियाणा सरकार के इस फैसले से जो सबसे ज्यादा असर पड़ने वाला है, वह ये है कि इससे शहरी जनसंख्या घनत्व में वृद्धि होगी। अतिरिक्त मंजिल के निर्माण को अनुमति देने से कम जमीन पर ज्यादा से ज्यादा रिहायशी घर बन सकेंगे, इससे प्रदेश के गुरुग्राम और फरीदाबाद जैसे ज्यादा जनसंख्या घनत्व वाले एनसीआर के शहरों की जीवन शैली में चार चांद लगने की संभावना है।

शहरी मध्यम वर्ग के सपने साकार होने का रास्ता साफ
इसका मतलब ये है कि इन शहरी क्षेत्रों में उसी निर्धारित जमीन पर अब ज्यादा से ज्यादा रिहायशी आवास उपलब्ध होंगे, जिससे ऐसे घरों के निर्माण की लागत घटेगी, जिससे शहरी मध्यम वर्ग को अपना घर पाने का सपना साकार करना और भी आसान हो सकेगा।

घरों के निर्माण की लागत घटेगी, जिससे कीमतें भी कम होंगी
नायब सिंह सैनी सरकार के फैसले की वजह से जब पहले से उपलब्ध मकानों पर अतिरिक्त मंजिलें बन सकेंगी, तो बाकी बची भूमि पर और आवासीय इमारतें बनाने का रास्ता साफ होगा। मतलब, अब मांग की तुलना में घरों की आपूर्ति बढ़ेगी। इसका स्वाभाविक असर निर्माण के लागत पर पड़ेगा।

भवन निर्माण की लागत कम होगी तो स्वाभाविक तौर पर प्रति यूनिट कीमतें भी जमीन पर आएंगी और आखिरकार जरूरतमंदों को उनका अपना घर मिल सकेगा। एनसीआर के इलाकों में जमीन की कीमतें आसमान छू रही हैं। इसलिए फ्लैट के रेट भी सातवें आसमान पर पहुंच चुके हैं। लेकिन, नायब सिंह सैनी सरकार ने स्टिल्ट प्लस चार मंजिलों के निर्माण की छूट देकर इस दिशा में संतुलन का एक नायाब उपाय खोज निकाला है।
घर खरीदार, डेवलपर्स और सरकार सबकी बल्ले-बल्ले
अगर रियल एस्टेट डेवलपर्स के नजरिए से देखें तो उन्हें कम खर्च में अतिरिक्त यूनिट बनाने को मिलेंगी, इससे आखिरकार उन्हें कम निवेश में ज्यादा मुनाफा कमाने का रास्ता मिलेगा। मतलब, वह निर्माण का दायरा तेजी से बढ़ाएंगे, जिससे लोगों को कम समय में अपने घरों में रहने की इच्छा पूरी हो सकेगी।

वहीं सरकार के नजरिए से देखें तो मकान खरीदारों की संख्या बढ़ेगी तो रजिस्ट्रेशन बढ़ेगी और सरकार को अतिरिक्त राजस्व की प्राप्ति होगी।
-
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
Gajakesari Yoga on Ram Navami 2026: इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, पैसा-सम्मान सब मिलेगा -
IPS Success Love Story: एसपी कृष्ण ने अंशिका को पहनाई प्यार की 'रिंग', कब है शादी? कहां हुई थी पहली मुलाकात?












Click it and Unblock the Notifications