Anoop Dhanak: कौन हैं MLA अनूप धानक, जिन्‍होंने हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 घोषित होते ही छोड़ दी JJP

MLA Anoop Dhanak Resign: चुनाव आयोग ने हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 की तारीख घोषित कर दी। सभी 90 सीटों पर एक अक्‍टूबर को मतदान व 4 अक्‍टूबर को मतगणना होगी। चुनाव की घोषणा के साथ ही अनूप धानक ने जननायक जनता पार्टी (JJP) छोड़ दी है।

अनूप धानक हरियाणा सरकार में पूर्व श्रम मंत्री रह चुके हैं। वर्तमान में उकलाना सीट से विधायक हैं। विधायक धानक ने JJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला को भेजा अपना इस्‍तीफा पत्र सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

Haryana Assembly Elections 2024 dates

इस्‍तीफे में विधायक अनूप धानक ने लिखा कि वे पार्टी के पदों और दायित्वों से इस्तीफा दे रहे हैं। उन्‍होंने इस्‍तीफा पत्र में लिखा कि 'मैं अनूप धानक विधायक उकलाना आपसे अनुरोध करता हूं कि मैं निजी कारणों की वजह से जननायक जनता पार्टी के सभी पदों/दायित्वों से इस्तीफा देता हूं। कृपया मेरा इस्तीफा मंजूर किया जाए।'

विधायक अनूप धानक के इस्‍तीफे की वजह

विधायक अनूप धानक को पूर्व डिप्‍टी सीएम दुष्‍यंत चौटाला के करीबी माना जाता है। लोकसभा चुनाव 2024 के बाद अनूप धानक ने राजनीतिक कार्यक्रमों से दूरी बना रखी थी। इसकी वजह उन्‍होंने अपना खराब स्‍वास्‍थ्‍य बताया।

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019 में भाजपा ने जेजेपी के सहयोग से सरकार बनाई तो विधायक अनूप धानक को श्रम मंत्री बनाया गया था। जेजेपी के दुष्‍यंत सिंह चौटाला के बाद इकलौते अनूप धानक को ही पद मिला था। मंत्री पद मिलने के बाद धानक की भाजपा नेताओं से करीबी बढ़ने लगी थी। भाजपा-जेजेपी का गठबंधन टूटने के बाद से अनूप धानक राजनीति में रुचि कम दिखा रहे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+