मासूम शर्मा का 'एक खटोला जेल के भीतर' गाना बैन होने से कितने करोड़ का नुकसान? चौंका देगी इनकी नेटवर्थ
Masoom Sharma 2 khatole: इन दिनों हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में बवाल मचा हुआ है। सरकार ने गन कल्चर वाले बैन कर दिए गए हैं। मासूम शर्मा व उनके दोस्तों सिंगर अंकित बालियान और नरेंद्र भगाना के गानों पर प्रतिबंध लगा है। मासूम शर्मा को तो गुड़गांव के बाद जयपुर में लाइव शो में पुलिस ने 'एक खटोला जेल के भीतर, एक खटोला जेल के बाद बाहर' गाने तक से रोक दिया।
अब सवाल उठता है कि मासूम शर्मा के गाने किसने हटवाए? गाने बैन होने से कितने रुपए का नुकसान हुआ है? इन सवालों के जवाब खुद मासूम शर्मा ने दिए हैं। उन्होंने गोपाल फोगाट की मानसिक स्थिति पर भी कटाक्ष किया है। मासूम शर्मा के गाने हटवाने के आरोप कथित रूप से गोपाल फोगाट पर ही लग रहे हैं।

Singer Masoom Sharma: गाने डिलीट होने से पांच करोड़ का नुकसान
जब मीडिया ने हरियाणावी सिंगर मासूम शर्मा ने सवाल किया कि 'गाने हटने से तूफान म्यूजिक का कितना नुकसान हुआ? शर्मा ने जवाब दिया कि गाने बैन होने से पांच करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है, क्योंकि दस दिन पहले पांच करोड़ रुपए में उस चैनल की डील होने वाली थी। चैनल का सत्यनाश कर दिया।
गन क्लचर वाले गानों के खिलाफ कानून लाएगी हरियाणा सरकार
दरअसल, हरियाणा में भाजपा नेतृत्व वाली सरकार का मानना है कि गन कल्चर वाले गाने सभ्य समाज के लिए अच्छे नहीं। हरियाणा हरियाणा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि समाज को सकारात्मक दिशा देने के लिए इस तरह के गाने हटाए गए और जरूरत पड़ी तो इस पर कानून भी लाया जाएगा।
Masoom Sharma Ban Song List : मासूम शर्मा के कौन-कौनसे 7 गाने बैन हुए?
1. तेरे यार ने खोल्या सेंटर जेल दे बदमाशी का
2. तू कर रही बात बसंती की, गब्बर भी नाचेगा
3. तेरे यार पे मुकदमे 60, या बंदूक इसलिए रखू आंट में
4. एक खटोला जेल के भीतर, एक खटोला जेल के बाहर
5. तेरे यार ने फाड़े फिल्टर, महकमे इस सरकारी के
6. फोर फाइव का पिस्टल
7. पानीपत की लड़ाई
Who is Masoom Sharma: मासूम शर्मा कौन हैं?
- मासूम शर्मा एक प्रसिद्ध हरियाणवी गायक, गीतकार और संगीतकार हैं, जो अपने अनूठे गानों और हरियाणवी संस्कृति को प्रमोट करने के लिए जाने जाते हैं।
- मासूम शर्मा का जन्म 27 मार्च 1991 को हरियाणा के जींद जिले के ब्राह्मणवास गांव में हुआ था।
- मासूम शर्मा ने अपने करियर की शुरुआत 2009 में म्यूजिक एल्बम 'जलवा हरियाणा' से की थी। हालांकि, उनका पहला बड़ा हिट गाना 'कोठे चढ़ ललकारु' 2014 में आया, जो उनके लिए एक टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ।
- मासूम शर्मा ने 'कोठे चढ़ ललकारु' हिट होने के बाद कई सुपरहिट गाने दिए, जैसे 'ईपी रूपा', 'गुंडे ते प्यार', 'ट्यूशन बदमाशी का', 'बदमाशा का ब्याह', 'लोफर', और 'एक खतोला जेल के भीतर'।
Masoom Sharma Net Worth and wife: मासूम शर्मा की पत्नी व संपत्ति
मासूम शर्मा की शादी रिंपी शर्मा से की है। मासूम शर्मा की पत्नी रिंपी शर्मा लाइम लाइट से खुद को दूर रख्ती हैं। मासूम शर्मा अभिनेता बनने के लिए मुंबई भी गए थे, लेकिन हरियाणावी संगीत में सफलता ने उन्हें हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री का स्टार बना दिया। मासूम शर्मा की कुल संपत्ति लगभग 50 करोड़ रुपये बताई जाती है।
Masoom Sharma Controversy: मासूम शर्मा से जुड़े विवाद
मासूम शर्मा का करियर विवादों से भी जुड़ा रहा है। 2021 में उन्हें वॉट्सऐप कॉल पर जान से मारने की धमकी मिली थी।
साल 2023 में उनके भाई के घर पर हवाई फायरिंग की घटना हुई थी।
साल 2024 में एक महिला ने उन पर और उनके परिवार पर मारपीट और छेड़छाड़ का आरोप भी लगाया था।
गाने बैन होने पर क्या बोले मासूम शर्मा?
मासूम शर्मा ने इस बैन को पब्लिसिटी सेल से जुड़े एक अधिकारी द्वारा बदला लेने का तरीका बताया है। उनका कहना है कि उनके गाने ही नहीं, बल्कि उनके दोस्तों के गाने भी बिना कारण के हटाए गए हैं। उनका आरोप है कि सरकार उन कलाकारों पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है जो अश्लीलता को बढ़ावा देते हैं, लेकिन उनके गाने को बिना किसी ठोस कारण के बैन कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें- Masoom Sharma Controversy: सात गाने बैन होने के बाद मासूम शर्मा नई मुसीबत में फंसे, अब FIR दर्ज हुई
यह भी पढ़ें- Masoom Sharma 2 Khatole: मासूम शर्मा जयपुर में भी नहीं गा सके 'एक खटोला जेल के भीतर एक खटोला जेल के बाहर'
यह भी पढ़ें- Masoom Sharma 2 khatole गाना हटवाने के बाद गन कल्चर पर दो धड़ों में बंटे हरियाणा के सिंगर, कौन किसके साथ?












Click it and Unblock the Notifications