हरियाणा: 'नारी शिक्षा के लिए किए गए काम सभी के लिए...', CM खट्टर ने सावित्री बाई फुले की जयंती पर किया नमन
Manohar Lal Khattar Paid Tribute Savitri Bai Phule Birth Anniversary: आज देश की पहली महिला शिक्षक सावित्री बाई फुले की जयंती है। इस अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सावित्री बाई फुले की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि आपके द्वारा नारी शिक्षा व सशक्तिकरण के साथ-साथ समाज सुधार के लिए किए गए कार्य हम सभी के लिए प्रेरणादायी है।
सीएम मनोहर लाल खट्टर ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल (एक्स) पर ट्वीट कर कहा कि बाल-विवाह, सती प्रथा और विधवा विवाह निषेध जैसी कुरीतियों का प्रखर विरोध करने वाली महान समाज सुधारक एवं प्रथम महिला शिक्षिका सावित्री बाई फुले की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन करते हैं।

यह भी पढ़ें- हरियाणा सीएम खट्टर बोले- राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दिन अपने घरों में दीपक जलाएं और दीपावली मनाएं












Click it and Unblock the Notifications