हरियाणा सीएम खट्टर बोले- राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दिन अपने घरों में दीपक जलाएं और दीपावली मनाएं
हरियाणा के मुख्यमंत्री दिल्ली से जन शताब्दी पर सवार होकर चंडीगढ़ तक की यात्रा की। चंडीगढ़ में पहुंचने पर सीएम मनोहर लाल खट्टर ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए नववर्ष 2024 की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी। इसके साथ ही उन्होंने कहा आने वाला वर्ष सबके लिए मंगलमय हो और सबके परिवार में सुख-समृद्धि लाए।

इसके अलावा मुख्यमंत्री मनोहर लाल खटृटर ने 22 जनवरी को राम की नगरी अयोध्या में होने वाले राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर कहा कि मंदिर बनाने का यह संघर्ष बहुत लंबा है।
सीएम ने कहा वर्षों के संघर्ष के बाद देश के लोगों की आकांक्षाएं पूरी होने वाली है। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की कि 22 जनवरी को लोग अपने घरों में दीपक जलाएं और दीपावली मनाएं।
मुख्यमंत्री खट्टर ने भारत के लिए इस वर्ष को काफी अहम बताते हुए कहा वर्ष 2024 भारत के लिए इतिहास में नया कीर्तिमान स्थापित करने जा रहा है। अयोध्या में जिस तरह से भव्य राम मंदिर का निर्माण हो रहा है। अयोध्या में भव्य मंदिर में प्रभु श्रीराम के विराजमान होने से नई ऊर्जा का का संचार होगा।
हरियाणा सीएम मनोहर लाल खट्टर ने कहा प्रदेश सरकार इस साल पूरी तत्परता और पारदर्शिता के साथ जनकल्याण से जुड़ी सेवाओं को आमजन तक पहुंचाने की मुहिम में और तेजी लाएगी। प्रदेशभर से विकास कार्यों की काफ़ी डिमांड आ रही है, उसे जल्द से जल्द पूरा करने का काम किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications