हरियाणा में 1 लाख परिवारों की आय में बढ़ोतरी करेगी सरकार, PPP पोर्टल से होगा परिवार का चयन
चंडीगढ़। हरियाणा में जिन लोगों की पारिवारिक आय एक लाख रुपए से कम होगी, उन लोगों के लिए खट्टर सरकार एक योजना शुरू करने जा रही है। इस योजना के तहत सरकार परिवार पहचान पत्र पोर्टल के जरिए ऐसे 1 लाख परिवारों का चयन करेगी, जिनकी सालाना आय 1 लाख रुपए से कम होगी। उसके बाद इन परिवारों की आय को बढ़ाने के लिए वित्तीय सहायता, कौशल विकास की ट्रेनिंग, निजी क्षेत्र में रोजगार, सरकारी कार्यालयों में आउटसोर्सिंग पॉलिसी पार्ट-1 के तहत नौकरी के साथ ही पारिवारिक पैतृक कार्य को प्रोत्साहन देने के लिए सरकार मदद करेगी।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सोमवार को सुशासन सहयोगियों के साथ मीटिंग में इस योजना की घोषणा की। इस मीटिंग में सीएम परिवार पहचान पत्र, ई-आफिस, अंत्योदय सरल, प्ले-वे स्कूल, महिलाओं की सुरक्षा, सक्षम हरियाणा व स्किल डेवलपमेंट जैसी योजनाओं पर चर्चा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि परिवार पहचान पत्र बनाने के कार्य में तेजी लाएं। किसान मित्र योजना का जिक्र करते हुए सीएम ने कहा कि किसानों की आय बढऩे के साथ ही उनका वित्तीय प्रबंधन सही हो, इसके लिए यह योजना शुरू की गई है। एक किसान मित्र 100 किसानों को वित्तीय प्रबंधन के बारे में बताएगा।












Click it and Unblock the Notifications