हरियाणा: 15 फरवरी से शुरू होंगी केंद्रीय विश्वविद्यालय की कक्षाएं, परिसर में आने वालों के लिए ये चीजें जरूरी

central university of haryana mahendergarh news, नारनौल। कोरोना महामारी के चलते पिछले करीब एक साल से बंद हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय का परिसर अब खुलेगा। इस बारे में कुलपति प्रोफेसर आरसी कुहाड़ ने घोषणा की है। उन्होंने कहा कि, यहां कक्षाएं 15 फरवरी से फिर शुरू होने जा रही हैं।' बता दें कि कुहाड़ की अध्यक्षता में अधिष्ठाताओं एवं विभागाध्यक्षों की बैठक हुई थी, जिसमें विज्ञान विषयों के अंतिम सेमेस्टर के विद्यार्थियों के लिए 15 फरवरी से कक्षाएं आरंभ करने पर सहमति बनी। प्रोफेसर आरसी कुहाड़ की इस बैठक में अधिष्ठाताओं, विभागाध्यक्षों व अधिकारियों को कक्षाओं को आरम्भ करने के समय कोरोना से बचाव के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

mahendragarh news: central university of haryana reopen for students from 15th february

कुलपति ने कहा कि, जरूरी नियमों का सख्ती से पालन कराया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि कक्षाओं के शुरू होने पर कक्षाओं में विद्यार्थियों के लिए सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क व सैनेटाइजर के इस्तेमाल की अनिवार्यता लागू रहेगी। कुलपति प्रो. आरसी कुहाड़ बोले कि, कोरोना महामारी की मौजूदा स्थिति को देखते हुए अभी केवल विज्ञान विषयों के अंतिम सेमेस्टर के विद्यार्थियों के लिए कक्षाएं शुरू की जा रही है।

mahendragarh news: central university of haryana reopen for students from 15th february

कुलपति ने यह भी कहा कि, इसके साथ-साथ ऑनलाइन पढ़ाई की प्रक्रिया भी जारी रहेगी। इसके अलावा 8 फरवरी से विश्वविद्यालय में कुलसचिव द्वारा शैक्षणिक व शिक्षणेतर कर्मचारियों की उपस्थिति भी अनिवार्य कर दी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+