हरियाणा में भी लगा लॉकडाउन, शुक्रवार की शाम 6 बजे दुकानें हो जाएंगी बंद
चंडीगढ़, 22 अप्रैलः कोरोना के बढ़ते प्रकोप को रोकने के लिए हरियाणा में भी बुधवार को प्रदेश के गृह मंत्री अनिल विज ने लॉकडाउन का ऐलान कर दिया। गृह मंत्री अनिल विज ने घोषणा करते हुए कहा कि हरियाणा में कल यानि शुक्रवार शाम 6 बजे से सभी दुकानें बंद रहेंगी। इसके साथ ही सरकार ने सभी गैर-जरूरी समारोहों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। अनिल विज ने घोषणा करते हुए कहा कि शहरों की निर्धारित सीमा के भीतर किसी भी कार्य को करने वाले को संबंधित एसडीएम से अनुमति लेनी होगी।

वहीं हरियाणा के स्कूलों को बंद करने और गर्मियों की छुट्टियों की घोषणा करने का आदेश दिया गया है। हरियाणा के शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुर्जर ने आज घोषणा की कि राज्य के सभी स्कूल 22 अप्रैल, 2021 से अपनी गर्मियों की छुट्टियां शुरू करेंगे। स्कूल 22 अप्रैल से 31 मई, 2021 तक गर्मियों की छुट्टियों के लिए बंद हो जाएंगे।
शिक्षा मंत्री के अनुसार, "हरियाणा राज्य के स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया गया है। स्कूलों में छुट्टियां 22 अप्रैल से 31 मई तक होंगी। बच्चों की सुरक्षा, शिक्षकों की सुरक्षा के साथ-साथ शिक्षक लगातार स्कूल आ रहे हैं। क्या हमारी जिम्मेदारी भी है, इसलिए गर्मियों की छुट्टियां पहले ही हो चुकी थीं।
वहीं प्रदेश में रेमडेसिविर की कालाबाजारी को रोकने के लिए हरियाणा सरकार ने फैसला लिया है कि यह दवा अब आधार कार्ड दिखाने पर ही मिलेगी। रेमडेसिविर विक्रेता संबंधित व्यक्ति के आधार कार्ड की एंट्री करेंगे। बता दें कि राज्य में इस दवा की कालाबाजारी को लेकर कई सारी खबरें सामने आ चुकी हैं।
इसके चलते सरकार ने स्वास्थ्य विभाग की रिव्यू बैठक के दौरान फैसला लिया कि रेमडेसिविर के इंजेक्शन मांगने वालों के आधार कार्ड चेक किये जाएंगे। राज्य सरकार ने प्रदेश के सभी अधिकृत दवा विक्रेताओं को निर्देश जारी किए हैं कि वह आधार कार्ड एंट्री के बाद ही यह दवा दें।












Click it and Unblock the Notifications