हरियाणा: खाना खाकर कमरे में सो रहे थे बिहार के मजदूर, तभी आसमान से आ गिरी बिजली

सोनीपत। हरियाणा में सोनीपत ​जिले के राई में बीसवां मील स्थित दुर्गा काॅलोनी में एक मकान पर आसमानी बिजली गिरी। उससे दो मजदूरों को गंभीर चोटें आईं। दोनों मजदूर बिहार के रहने वाले हैं। वे खाना खाकर कमरे में सो रहे थे, तभी बारिश की संभावना के बीच आंधी चली और आसमानी बिजली गिरी।

Lightning strikes

आंधी-बारिश के बीच गिरी आसमानी बिजली
आसमानी बिजली ने मजदूर सोनू कुमार और सनोज को चपेट में लिया। बिजली से सोनू की आंख के साथ ही शरीर के अन्य हिस्से झुलस गए। वहीं, सनोज को भी काफी चोट लगी। दोनों को उनके साथियों ने अस्पताल पहुंचाया। साथियों के मुताबिक, वे यहां एक फैक्ट्री में काम करते हैं। फैक्ट्री से आने के बाद वे खाना खाकर लेटे थे, तभी प्राकृतिक आपदा आ गई। स्थानीय लोगों ने कहा कि, आसमानी बिजली गिरने से आसपास के इलाके में भी नुकसान हुआ है। आसमानी बिजली से लोगों के बिजली उपकरण जल गए।

हरियाणा के कई ​जिलों में सैकड़ों पेड़ गिरे
आंधी-बारिश से हरियाणा के कई जिलों में बड़ा नुकसान हुआ है। यहां हिसार, सोनीपत, पानीपत, मुरथल, रामनगर, राई आदि क्षेत्रों में सैकड़ों पेड़ धराशायी हो गए। अकेले सोनीपत जिले में 150 से अधिक पोल और 65 से अधिक पेड़ टूट गए। उधर, मुरथल के पास टीडीआई अस्पानिया में बिजली सप्लाई घंटों तक बाधित रही।

टीडीआई अस्पानिया की सप्लाई भी ठप हो गई। धतुरी, गढ़ी केसरी, उमेद गढ़, पबनेरा, घसोली, दतौली, भाखरपुर, टेहा गांव की भी बिजली बाधित हुई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+