कुरुक्षेत्र: हाईवे पर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, पांच लोगों की हुई दर्दनाक मौत

कुरुक्षेत्र: हाईवे पर पेड़ से टक्कराई तेज रफ्तार कार, पांच लोगों की हुई दर्दनाक मौत

कुरुक्षेत्र, 05 नवंबर: दीपावली की रात हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के शाहबाद कस्बे में दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां शाहाबाद-नलवी रोड पर तेज रफ्तार कार सफेदे के पेड़ से टकरा कर खदानों में जा गिरी। इस हादसे में कार सवार दो चचेरे भाइयों सहित पांच दोस्तों की मौत हो गई। सुनसान मार्ग होने के चलते हादसे का सुबह पता चला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पांचों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भेज दिया।

Kurukshetra News: Five people no more in a road accident

पुलिस के मुताबिक, दीपावली की रात करीब डेढ़ बजे गांव बसंतपुर निवासी चचेरे भाई बृजपाल व अंकित अपने दोस्त गांव जैनपुर निवासी गुरमीत, गांव गौरीपुर निवासी गोल्डी व गांव नलवी निवासी विशाल के साथ कार में सवार होकर शाहाबाद की तरफ जा रहे थे। जब वे गांव नलवी स्थित अमन फ्यूल स्टेशन के समीप पहुंचे तो कार सड़क किनारे सफेदे के पेड़ से जा टकराई और सड़क किनारे खदानों में जा गिरी। प्राथमिक दृष्टता में हादसे का कारण कार की तेज रफ्तार माना जा रहा है। तो वहीं, रात के समय इस सड़क पर यातायात कम होने के चलते शुक्रवार सुबह हादसे के बारे में लोगों को पता चला।

जिसके बाद लोगों ने हादसे की जानकारी तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम व शाहाबाद थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और कार से शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दैनिक जागरण की खबर के मुताबिक, करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद कार की खिड़की को तोड़ कर सभी शवों को बाहर निकाला जा सका। कयास लगाया जा रहा है कि कार के दरवाजे न खुलने के कारण पांचों युवकों की मौत हुई। वे किसी को मदद के लिए भी नहीं पुकार सके। मौके पर पहुंचे एसआइ रमेश कुमार ने कार्रवाई कर पांचों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एलएनजेपी अस्पताल में भेज दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+