हरियाणा में जानिए कब से शुरू होगी विकसित भारत संकल्प यात्रा, मुख्य सचिव ने बताया

Haryana News: हरियाणा के मुख्य सचिव संजीव कौशल ने कहा कि लोगों को केन्द्र व राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी देने और जागरूक करने के लिए नवम्बर माह के तीसरे सप्ताह में विकसित भारत संकल्प यात्रा शुरू की जाएगी। इस यात्रा से राज्य के हर गांव के साथ-साथ शहरों के प्रत्येक वार्ड को जोड़ा जाएगा।

मुख्य सचिव आज विकसित भारत संकल्प यात्रा के संबंध में आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस यात्रा का मुख्य ध्येय विकसित भारत का निर्माण करना है जिसमें हर नागरिक को सरकार की योजनाओं के साथ जोड़ना और उन्हें लाभ पहुंचाकर सशक्त बनाना है।

Haryana News

मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव डा. अमित अग्रवाल ने प्रजेंटेशन प्रस्तुत करते हुए विस्तार से विकसित भारत संकल्प यात्रा के बारे में अवगत करवाया और कहा कि संकल्प यात्रा का शुभारम्भ 15 नवम्बर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया जाएगा। कहा कि यात्रा के लिए राज्य स्तरीय कमेटी का गठन किया जा चुका है जिला एवं खण्ड स्तर पर भी कमेटियों का गठन किया जाएगा।

इसके अलावा नोडल अधिकारी भी नियुक्त किए जाएंगे। कहा कि यात्रा को गांव व वार्ड स्तर पर रेजिडेंट वेल्फेयर एसोसिएशनों की जनभागीदारी से सांस्कृतिक कार्यक्रमों आदि से मनभावक एवं मनोरंजन से भरपूर बनाया जाए ताकि लोगों में उत्साह एवं जोश बना रहे। इसके साथ ही हर गांव एवं वार्ड स्तर पर आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रम की फोटो व वीडियो अपलोड करना अनिवार्य है।

मुख्य सचिव ने कहा कि हरियाणा में ऐसे कार्यक्रमों को महोत्सव का रूप देकर बहुत ही शानदार बनाया जाए ताकि इनमें लोगों की गहन रूचि हो। इसके साथ ही सरकार द्वारा क्रियान्वित योजनाओं का लाभ दिया जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+