Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Kanchan Nath: 'अद्भुत शक्तियों से मच्छर-मक्खियों को करूंगी वश में', 12वीं की छात्रा साध्वी कंचन नाथ का दावा

Kanchan Nath: हरियाणा के जींद जिले की नरवाना तहसील के गांव ढाकल में इन दिनों अग्नि तप कर रहीं 17 वर्षीय साध्वी कंचन नाथ ने दावा किया है कि वे 12 वर्षों की तपस्या के बाद ऐसी अद्भुत शक्तियां प्राप्त करेंगी, जिससे मच्छर और मक्खियों को भी अपने वश में कर सकेंगी।

कंचन नाथ वर्तमान में कक्षा 12वीं की छात्रा हैं और गांव के काली माता मंदिर परिसर में अग्नि तपस्या कर रही हैं। वे प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से सवा एक बजे तक 9 धूणों (धुएं या अग्नि स्थानों) के बीच बैठकर तप करती हैं। यह तपस्या 14 मई 2025 से शुरू हुई है और यह 31 या 41 दिन तक चलेगी।

Kanchan Nath Spiritual Powers

यह भी पढ़ें- Kanchan Nath Marriage? अग्नि तप कर रहीं 17 साल की कंचन नाथ शादी करेंगी या नहीं? बता दी 'दिल की बात'

Who is Kanchan Nath: जिद करके साध्‍वी बनीं कंचन नाथ

हरियाणा के ग्राउंड मीडिया के अजय भारद्वाज से बातचीत में कंचन नाथ ने बताया, "मैं जानबूझकर साध्वी बनी हूं। मैंने जिद करके कान छिदवाए थे। एक बार मेरे दादा गुरु एक शिष्य के कान छेद रहे थे। मैंने उस शिष्य से पूछा-दर्द हुआ? उसने कहा नहीं। उसके बाद मैं मंदिर की छत पर चढ़ गई और कहा कि जब तक मेरे कान नहीं छेदे जाएंगे, मैं नीचे नहीं उतरूंगी।"

महज 9 साल की उम्र में कंचन नाथ के कान छिदे और उनका आध्यात्मिक सफर शुरू हुआ। कंचन कहती हैं, "औघड़ों (जिनके कानों में चीरा नहीं होता) की समाज में कम इज्जत होती है। कानों में कुंडल पहनने वालों की ज्यादा मान्यता होती है। इसलिए कान छिदवाए।"

Kanchan Nath Agni Tapasya: औघड़ और दर्शनी में अंतर

कंचन नाथ की गुरु राजनाथ ने बताया, "नाथ संप्रदाय में दो रूप होते हैं-औघड़ और दर्शनी। औघड़ का दर्जा छोटा होता है और उन्हें पूजा में भी मान्यता नहीं दी जाती। वे कभी भी साधना छोड़ सकते हैं। लेकिन जो दर्शनी बनते हैं, वे जीवनभर ब्रह्मचर्य का पालन करते हैं और कभी संन्यास नहीं तोड़ते।"

Kanchan Nath Teen Sadhvi

Kanchan Nath Marriage: शादी नहीं करेंगी कंचन नाथ

गुरु राजनाथ के अनुसार, यूपी के नोएडा में पैदा हुईं कंचन को साढ़े पांच साल की उम्र में माता-पिता ने आश्रम को समर्पित कर दिया था। अब वे आजीवन शादी नहीं करेंगी और 12 वर्षों तक अग्नि तप करेंगी। इस तपस्या के बाद वे ऐसी शक्तियाँ प्राप्त कर लेंगी जिससे गांव के मच्छर और मक्खियाँ तक वश में आ जाएंगी।

यह भी पढ़ें- कंचन नाथ का चंचल नाथ पर चौंकाने वाला खुलासा! अग्नि तप कर रहीं सबसे छोटी साध्‍वी ने ऐसा क्‍या कह डाला?

Kanchan Nath Dhakal Haryana: मक्खी-मच्छर से मुक्त होगा गांव

कंचन नाथ कहती हैं, "12 साल की तपस्या के बाद इतनी शक्ति आ जाएगी कि ढाकल गांव के मच्छर-मक्खियाँ भी वश में कर लूंगी। तब गांव में न मच्छरदानी की ज़रूरत होगी और न ही ऑल-आउट की। इससे गांव का खर्च भी बचेगा।" गांव की महिलाएं भी इस आशा में हैं कि कंचन की तपस्या से गांव को मच्छर-मुक्त जीवन मिलेगा।

यह भी पढ़ें- Kanchan Nath: 17 साल की उम्र में कंचन नाथ क्यों बनीं साध्वी? अब कर रहीं अग्नि तप, करोड़ों की संपत्ति की मालकिन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+