कंचन नाथ का चंचल नाथ पर चौंकाने वाला खुलासा! अग्नि तप कर रहीं सबसे छोटी साध्वी ने ऐसा क्या कह डाला?
Kanchan Nath on Chanchal Nath: हरियाणा के जींद जिले की नरवाना तहसील के गांव ढाकल से साध्वी कंचन नाथ इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हैं। वजह है उनकी कठोर अग्नि तपस्या, जो वह 9 धुणों के बीच बैठकर कर रही हैं। अब कंचन नाथ ने देशभर में चर्चित साध्वी चंचल नाथ को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है।
हरियाणा के गांव ढाकल में तप कर रहीं साध्वी कंचन नाथ ने यूट्यूब चैनल Preeti Koth को दिए एक इंटरव्यू में अपने तप, परिवार और जीवन के बारे में खुलकर बातें कीं। साध्वी बोलीं कि जब वह 9 साल की थीं, तभी उन्होंने कान छिदवा लिए थे और साध्वी बन गई थीं।

यह भी पढ़ें- Kanchan Nath: 17 साल की उम्र में कंचन नाथ क्यों बनीं साध्वी? अब कर रहीं अग्नि तप, करोड़ों की संपत्ति की मालकिन
Who is Kanchan Nath: कंचन नाथ कौन हैं?
इंटरव्यू में बाल योगी साध्वी कंचन नाथ बताती हैं कि उनका पूरा नाम बाल योगी कंचन नाथ है। उनके गुरु का नाम राजनाथ है और उनका गुरु स्थान शरण पंजाब में है। उनकी उम्र 17 साल है। उनके गुरु की कुल 13 चेलियाँ हैं, जिन्हें गुरु ने तपस्या में लगाया है। उन्होंने बताया, "मुझे भी तप करने का मन हुआ, इसलिए गांव ढाकल में 14 मई 2025 से अग्नि तप शुरू किया।"

Who is Chanchal Nath: चंचल नाथ कौन हैं?
चंचल नाथ, जिन्हें 'अघोरी साध्वी चंचल नाथ' (Aghori Chanchal Nath Ji) या 'चंचल माता' के नाम से भी जाना जाता है, एक प्रसिद्ध भारतीय आध्यात्मिक साधिका हैं। वे अपनी रहस्यमय साधना, चमत्कारी शक्तियों और अघोर परंपरा से जुड़े जीवन के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने मात्र 7 वर्ष की आयु में घर छोड़ दिया था और आध्यात्मिक मार्ग पर चल पड़ी थीं। वर्तमान में वे हरियाणा के करनाल जिले के रायपुरा जटान गांव के पास स्थित माता काली मंदिर आश्रम में निवास करती हैं। उनकी लंबी जटाएं और विशिष्ट पहनावा उन्हें अन्य साध्वियों से अलग पहचान देते हैं।

चंचल नाथ की जटाएं नकली हैं-कंचन नाथ
कंचन नाथ कहती हैं कि, "चंचल नाथ की तरह कई साधु-साध्वियों ने नकली जटाएं लगवा रखी हैं, जबकि मेरी जटाएं असली हैं। जब मैं 9 साल की थी और कान छिदवाए थे, तभी मैंने गुरु राजनाथ से कहा था कि मुझे भी जटाएं रखनी हैं। मुझे जटाएं बहुत अच्छी लगती हैं। मैं सामान्य बालों में नहीं रह सकती। अब आठ साल हो गए हैं जटाएं रखते हुए। मुझे बालों और मेकअप का नहीं, बल्कि जटाओं का शौक है।"

तप करने से त्वचा खराब नहीं होती-कंचन नाथ
साध्वी कंचन नाथ बताती हैं कि अग्नि तप के दौरान वह चारों ओर 9 धुणे जलाकर दोपहर 12 बजे से सवा एक बजे तक तप करती हैं। उन्होंने कहा, "सामान्य लड़कियां धूप में निकलने से डरती हैं, क्योंकि वे सांसारिक जीवन जी रही होती हैं। वे अपनी सुंदरता को लेकर सजग रहती हैं। लेकिन हम साध्वी जीवन में भोलेनाथ की भक्ति में लीन रहते हैं, कठोर तप करते हैं, राख रमाते हैं। जब साध्वी बनने के लिए सामान्य जीवन छोड़ दिया, तो यह रूप और साज-श्रृंगार क्या चीज है? साधु का मतलब ही त्याग है।"
पहली बार कर रही हैं अग्नि तप
बाल योगी साध्वी कंचन नाथ बताती हैं कि वे हरियाणा के गांव ढाकल में काली माता मंदिर परिसर में अग्नि तपस्या कर रही हैं। उन्होंने कहा, "बचपन से ही यह तपस्या करना चाहती थी, मगर गुरुजी ने छोटी उम्र की वजह से पहले मना कर दिया था। अब 17 साल की उम्र में यह तपस्या कर पा रही हूं। यह तप मैं 12 साल तक करूंगी। साध्वी जीवन की अन्य सभी तपस्याएं भी करूंगी।"

घरेलू कार्य भी करती हैं कंचन नाथ
साध्वी कंचन नाथ बताती हैं, "इन दिनों तो मैं तप कर रही हूं, मगर सामान्य दिनों में पूरा दिन गुरु की सेवा में ही बीत जाता है। आश्रम में गायों को दुहना, उनका गोबर उठाना, अन्य पशुओं की देखभाल, भोजन बनाना और आश्रम में निर्माण कार्य होने पर मजदूरी करना जैसे काम भी करती हूं।"
यह भी पढ़ें- Nautapa Heatwave: अब गर्मी का थर्ड डिग्री टॉर्चर! नौपता के 9 दिन क्यों होते हैं सबसे गर्म, जानिए पूरा रहस्य
-
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Samrat Choudhary:'बिहार के सम्राट' बनने तक की इनसाइड स्टोरी, राजनीतिक सफर से फैमिली बैकग्राउंड तक जानें सबकुछ -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
Nitish Kumar ने इस्तीफा देते वक्त क्या कहा आखिरी पोस्ट में? जाति को लेकर कही दिल की बात -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
मुस्लिम पति फरमान खान को छोड़कर कहां गईं Monalisa? क्या सच में हुईं गायब? वीडियो की सच्चाई आई सामने












Click it and Unblock the Notifications