अंबाला में 'कबड्डी खेल महाकुंभ' का आयोजन, सीएम सैनी ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला
Haryana News: सीएम नायब सिंह सैनी ने बीते मंगलवार (20 तारीख) को अंबाला जिले के बड़ागढ़ गांव में हरियाणा कबड्डी खेल महाकुंभ में हिस्सा लिया। इस दौरान सीएम सैनी ने विजेता टीम को सम्मानित भी किया। नारायणगढ़ में आयोजित इस महाकुंभ में पुरुष और महिला वर्ग की कई प्रतियोगिताएं हुईं साथ ही सीएम ने बड़ागढ़ स्टेडियम के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं भी की।
सीएम ने X पर पोस्ट करते हुए जानकारी साझा की, जिसमे उन्होंने बताया खेल विभाग की ओर से गांव बढागढ़, जिला अम्बाला में मॉडर्न स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में आयोजित हरियाणा कबड्डी खेल महाकुंभ प्रतियोगिता में शामिल होकर हमारे धाकड़ खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।

इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम को ₹2 लाख, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम को ₹1 लाख तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम को ₹50 हजार पुरस्कार राशि वितरित की। हमारे बच्चों को कबड्डी-कुश्ती के खेल जन्म घुट्टी में मिलते हैं। जिसके परिणामस्वरुप हमारे खिलाड़ियों ने खेलों में अपनी धाक जमाई है।
आगे उन्होंने बताया मेडल' और 'हरियाणा' एक दूसरे के पर्याय बन चुके हैं। हाल ही में माननीय महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने हरियाणा के खिलाड़ियों को 1 खेल रत्न,1 द्रोणाचार्य और 10 अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया। मेडलिस्ट खिलाड़ियों को सबसे ज्यादा नकद पुरुस्कार राशि देने वाला प्रदेश हमारा हरियाणा ही है। खिलाड़ियों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं उपलब्ध करवाने और खेलों को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश की नॉन-स्टॉप सरकार प्रतिबद्ध है। हरियाणा खेल उपकरण प्रावधान योजना के तहत युवा क्लबों को भी मुफ्त खेल उपकरण देने का भी प्रावधान हमारी सरकार ने किया है।
यह भी पढ़ें: तारीख पे तारीख से मिले छुटकारा, निर्दोष व्यक्ति को सजा न हो और दोषी बचे नहीं-सीएम सैनी
इस मौके पर सीएम सैनी ने कहा कबड्डी केवल ताकत का खेल नहीं, बल्कि दिमाग का खेल भी है। आज भारत ओलंपिक और अन्य अंतर्राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में बड़ी शक्ति के रूप में उभर रहा है। हमारे लिए खुशी की बात है कि हरियाणा के खिलाडिय़ों का इसमें सर्वाधिक योगदान रहा है। उन्होंने बच्चों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। बता दे कि सीएम सैनी ने इस मौके पर विजेता टीमों को ट्रॉफी के साथ पुरस्कार राशि भी दिए।












Click it and Unblock the Notifications