Julana Chunav 2024 Voting: हरियाणा चुनाव में Vinesh Phogat सीट जुलाना पर सुबह-सुबह ताबड़तोड़ वोटिंग

Vinesh Phogat Julana Voting Percentage: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में पूर्व रेसलर कांग्रेस विनेश फोगाट की सीट जुलाना में बंपर वोटिंग हुई है। सुबह साढ़े नौ बजे तक हरियाणा की सभी 90 सीटों पर 9.53 प्रतिशत वोट डाले गए हैं। सभी जिलों में सबसे ज्‍यादा वोट 12.71% जींद जिले में पड़े हैं। जींद की जुलाना सीट से रेसलर विनेश फोगाट चुनाव लड़ रही हैं। यहां पर सबसे ज्‍यादा 14.50% फीसदी मतदान हुआ है।

जींद जिले में जुलाना के अलावा जींद, नरवाना, सफीदों और उचाना कलां है। सबसे ज्‍यादा वोटिंग जुलाना में हुई है। अगर यह मतदान कांग्रेस विनेश फोगाट के पक्ष में हुआ है तो जुलाना में एक बार से फिर भाजपा खाता नहीं खोल सकेगी। विनेश के अलावा भाजपा के कैप्‍टन योगेश बैरागी, आम आदमी पार्टी की कविता दलाल मैदान में हैं।

Julana Chunav 2024 Voting percentage

जींद जिले की सीटों पर मतदान

  • जींद सीट - 12.70%
  • जुलाना सीट - 14.50%
  • नरवाना सीट - 13.00%
  • सफीदों सीट - 12.50%
  • उचाना कलां सीट - 11 .70%
Julana Chunav 2024 Voting percentage

किस जिले में कितना प्रतिशत मतदान?

  • अंबाला-11.87%
  • भिवानी-9.72%
  • चरखी दादरी -9.08%
  • फरीदाबाद -8.82%
  • फतेहाबाद -11.81%
  • गुरुग्राम -6.10%
  • हिसार -8.49%
  • झज्‍झर -8.43%
  • जींद -12.71%
  • कैथल -11.10%
  • कुरुक्षेत्र -10.57%
  • महेंद्रगढ़ -11.51%
  • मेवात -10.64%
  • पलवल -12.54%
  • पंचकूला -4.08%
  • पानीपत -7.49%
  • रेवाड़ी -9.27%
  • रोहतक -10.76%
  • सिरसा -9.87%
  • सोनीपत -7.98%
  • यमुनानगर -9.27%

(सुबह साढे 9 बजे की स्थिति)

Julana Chunav 2024 Voting percentage

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में असली दंगल तो जुलाना सीट पर हो रहा है। सोनीपत लोकसभा क्षेत्र व जींद जिले की जुलाना सीट पर कांग्रेस की पहलवान विनेश फोगाट (Vinesh Phogat Congress) Vs आप की पहलवान कविता दलाल (Kavita Dalal AAP) Vs भाजपा के पायलट योगेश बैरागी (Yogesh Bairagi BJP) के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है।

जुलाना सीट के नाम एक अजब रिकॉर्ड भी है, अगर हरियाणा विधानसभा 2024 में यह रिकॉर्ड टूट जाता है तो विनेश फोगाट का कांग्रेस विधायक बनने का सपना अधूरा रह जाने वाला है। बाजी योगेश बैरागी के हाथ लग सकती है।

दरअसल, जुलाना सीट पर आज तक भाजपा जीत दर्ज नहीं कर पाई है। साल 2005 के बाद से कांग्रेस भी नहीं जीती है। इस बार भाजपा खाता खोलने में सफल रही तो न केवल विनेश फोगाट बल्कि कविता दलाल को भी हार का मुंह देखना पड़ सकता है।

जुलाना, विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र, हरियाणा

वर्तमान विधायक अरमजीत ढांडा, जजपा (24193 वोटों से जीत)
कुल वोटर-183811 पुरुष-99186 महिला-84625

योगेश बैरागी, भाजपा उम्‍मीदवार
उम्र-35 साल
शिक्षा- स्‍नातक
करियर-एयरइंडिया में कैप्‍टन रहे। भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्‍यक्ष।

विनेश फोगाट, कांग्रेस उम्‍मीदवार
उम्र-30 साल
शिक्षा- स्‍नातक
करियर-ओलिंपियन पहलवान हैं। कांग्रेस ज्‍वाइन करते ही टिकट मिल गया। चरखी दादरी जिले के बलाली गांव की रहने वाली विनेश फोगाट के ससुराल जुलाना विनधानसभा क्षेत्र में है।

सीट का गणित-साल 2005 के बाद कांग्रेस नहीं जीती। भाजपा तो अभी तक खाला नहीं खोल पाई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+