Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Nafe Singh Rathi: कौन थे नफे सिंह राठी, जिनको घेरकर बदमाशों ने चलाई 40-50 गोलियां, लगातार मिल रही थी धमकी

Nafe Singh Rathi News: हरियाणा का झज्जर जिला शनिवार को गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल गया। शाम को बहादुरगढ़ में इंडियन नेशनल लोक दल (INLD) के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व विधायक नफे सिंह राठी को अंधाधुंध फायरिंग करके मौत के घाट उतार दिया।

बताया जा रहा है कि उनकी गाड़ी पर कम से कम 40-50 राउंड फायरिंग की गई है, जिसके बाद गंभीर रूप से घायल नफे सिंह राठी ने दम तोड़ दिया।

Nafe Singh Rathi

वारदात को अंजाम उस वक्त दिया गया था, जब बहादुरगढ़ में INLD प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व विधायक नफे सिंह राठी कार में सवार होकर एक नाके पर थे। इतने में अज्ञात बदमाशों ने उन पर उनपर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। हमले में लोगों की गोली लगीं।

हमले को लेकर झज्जर के ब्रह्म शक्ति संजीवनी अस्पताल के डॉ. मनीष शर्मा ने बताया कि शाम को जिन चार लोगों को गोली लगी थी उन्हें ब्रह्म शक्ति संजीवनी अस्पताल लाया गया। उनमें से दो काफी खून बह चुका था और वे मृत हालत में थे, इसके बावजूद हमने सीपीआर की कोशिश की, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। दो अन्य को कंधे, जांघ और छाती के बाईं ओर गोली लगी है, उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया है।

डॉक्टर ने बताया कि पूर्व विधायक नफे सिंह और एक अन्य व्यक्ति जयकिशन को मृत अवस्था में लाया गया। उन्हें गर्दन, पीठ और कंधे में गोली मारी गई। कई घावों से पता चलता है कि कई राउंड फायरिंग हुई।

मिल रही थी धमकियां, मांगी थी सुरक्षा

पूर्व विधायक नफे सिंह फॉर्चूनर कार में सवार थे। पार्टी के प्रवक्ता ने बताया कि उनको लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही थीं। प्रवक्ता अमनदीप के कहा कि सरकार से उनके लिए सुरक्षा मांगी जा रही थी, लेकिन सुरक्षा नहीं मिली।

वहीं अभय सिंह चौटाला ने अपने ट्वीट में शोक व्यक्त करते हुए कहा कि,"नफे सिंह जी ने हाल ही में सीएम, गृहमंत्री, डीजीपी और कमिश्नर को खुद पर होने वाले हमले की आशंका जताते हुए सुरक्षा की मांग की थी। उस समय तो सरकार ने राजनीति की और सुरक्षा नहीं दी। क्या सरकार इस में बराबर दोषी नहीं है?"

कौन थे नफे सिंह राठी?

बता दें कि नफे सिंह राठी का हरियाणा की राजनीति में बड़ा नाम था। वो दो बार बहादुरगढ़ विधानसभा सीट से विधायक रह चुके थे। साल 1996 से 2005 तक विधायक रहे। इसी के साथ बहादुरगढ़ नगर परिषद के चेयरमैन भी दो बार रह चुके थे।

कुश्ती संघ (भारतीय स्टाइल) ऑल इंडियन स्टाइल रेसलिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष भी रहे। वो हरियाणा की पूर्व विधायक एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष भी थे। इसके अलावा उन्होंने एक बार रोहतक लोकसभा सीट से भी चुनाव लड़ा था।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+