आंदोलन में जान गंवाने वाले 45 किसानों के परिवार को 1 करोड़ रुपए और नौकरी दे सरकार: अभय चौटाला

सिरसा। किसान आंदोलन के दौरान जान गंवाने वालों के लिए इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला ने सरकार से आर्थिक मदद व नौकरी की मांग की है। यहां डबवाली रोड स्थित इनेलो कार्यालय में इनेलो किसान सेल की जिला स्तरीय बैठक को संबोधित करते हुए अभय सिंह चौटाला ने कहा कि, मृतकों के परिजनों को 1 करोड़ रुपए की आर्थिक मदद व सरकारी नौकरी दी जाए। अभय ने कहा कि, कृषि कानूनों के खिलाफ महीनेभर से ज्यादा समय से सड़कों पर जुटे किसान ठंड से तड़प रहे हैं। इस आंदोलन में कई की जान जा चुकी है। उन्हें न्याय मिलना चाहिए।

indian national lok dal leader abhay chautala targets on govt over farmers protest

अभय चौटाला बोले- ''किसानों के आंदोलन के दौरान 45 किसान शहीद हो चुके हैं। हमने शहीद हुए सभी किसानों के सम्मान में 2 मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी है।' चौटाला ने कहा कि, किसानों को दुख देने का नतीजा है कि प्रदेशभर में हुए निगम चुनावों में भाजपा और उसके कथित टुकड़े-टुकड़े गैंग का दिवालिया पिट गया और जनता ने उन्हें पूरी तरह से नकार दिया। चौटाला ने अपनी इनेला पार्टी के कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे गांव स्तर पर कमेटियां बनाकर अधिक से अधिक संख्या में टिकरी बॉर्डर पहुंचकर आंदोलनकारी किसानों का पुरजोर समर्थन करें।

हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा को भी अभय सिंह चौटाला ने निशाने पर लिया। कहा कि, हुड्डा किसानों के मुद्दे पर विधानसभा सत्र बुलाने की मांग तो करते हैं, पर सदन में किसानों के हित की कभी बात नहीं करते।' चौटाला बोले कि, हमारी सरकार से मांग है कि, किसान आंदोलन के दौरान मौत का शिकार हुए किसानों को शहीद का दर्जा दें और उनके आश्रितों को 1-1 करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता व एक सदस्य को नौकरी ​दी जाए।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+