Rani Nagar: कौन हैं ये IAS अफसर, जिसे 4 माह से नहीं मिल रहा वेतन, FB पर शेयर कर दी पूरी कूंडली
IAS Rani Nagar Salary: हरियाणा कैडर की आईएएस अधिकारी रानी नागर साल 2020 में इस्तीफा देकर चर्चा में आई थी। अब चार माह के वेतन की मांग कर रही हैं।
IAS Kumari Rani Nagar News: भारतीय प्रशासनिक सेवा की अधिकारी कुमारी रानी नागर एक बार फिर से सुर्खियों में है। पहले अपने इस्तीफे और अब वेतन की वजह से। आईएएस रानी नागर को चार माह से वेतन नहीं मिल रहा है।
आईएएस कुमारी रानी नागर हरियाणा कैडर में अतिरिक्त सचिव पद पर कार्यरत हैं। Ias Rani Nagar नाम से फेसबुक पर इनकी आईएएस की नौकरी व वेतन रोके जाने संबंधी कई पोस्ट हैं। एक पोस्ट में लिखा कि आईएएस रानी नागर आर्थिक विषमताओं से जूझ रही हैं। हरियाणा सरकार चार माह का वेतन उनके खाते में जारी करें।

आईएएस अधिकारी रानी नागर नाम की फेसबुक पोस्ट के अनुसार उनको जून 2023 से सितंबर 2023 तक का वेतन अभी तक नहीं मिला है। रानी नागर ने फेसबुक पर अपना मेडिकल सर्टिफिकेट समेत तमाम दस्तावेज भी शेयर किए हैं। साथ ही आठ जून 2023 को ड्यूटी ज्वाइन करने की जानकारी भी दी है।
रानी नागर का इस्तीफा केस
मई 2020 में कुमारी रानी नागर ने भारतीय प्रशासनिक सेवा से इस्तीफा दे दिया था। हालांकि बाद में इस्तीफा वापस भी ले लिया था। यूपी के नेताओं ने उनका कैडर हरियाणा से बदलकर यूपी करने मांग भी की थी। इसके अलावा फेसबुक पर अपनी हत्या की आशंका जताने वाली पोस्ट से भी चर्चा में रही थीं।

बता दें कि आईएएस रानी नागर मूल रूप से उत्त्र प्रदेश के गाजियाबाद के गांव बदरपुर की रहने वाली हैं। साल 2014 बैच की हरियाणा कैडर की आईएएस हैं। वर्तमान में चंडीगढ़ रह रही रानी नागर के पिता का नाम रतन सिंह नागर है। रानी नागर का जन्म 19 दिसम्बर 1981 को हुआ है। अभी अविवाहित हैं।
बहन की जान को भी बताया था खतरा
साल 2020 को एफबी पर पोस्ट किए गए वीडियो में रानी नागर ने बताया था कि वह दिसंबर 2019 से अपनी बहन रीमा नागर के साथ चंडीगढ़ के सेक्टर-6 स्थित यूटी गेस्ट हाउस के कमरा नंबर 311 में किराए पर रहती हैं।

सुबह करीब पांच बजे की इस एफबी पोस्ट में रानी नागर ने यह भी कहा था कि लॉकडाउन के बाद इस्तीफा दे देंगी। एक मुकदमा संख्या का जिक्र करते हुए यह भी कहा कि दोनों बहनों की जान को खतरा है। अगर उनके साथ कोई अप्रीय घटना होती है तो मुकदमा संख्या के आधार पर पता लगाया जाए।
बर्खास्त किया गया तो सीए के रूप में करेंगी काम
आईएएस रानी नागर ने 29 सितंबर 2023 को एफबी पर की पोस्ट में लिखा कि 'यदि सरकार मुझे बर्खास्तगी का आदेश देती है तो मैं एक निजी संगठन में चार्टर्ड अकाउंटेंट के रूप में काम करने में सहज हूं। मैं अपनी सरकारी नौकरी के संबंध में सरकार के अंतिम आदेश का इंतजार कर रही हूं। यदि परिस्थितियाँ मुझे अनुमति देती हैं तो मैं कानूनी अपील कर सकती हूँ, अन्यथा मैं निजी नौकरी कर लूँगी।'












Click it and Unblock the Notifications