साले से शादी करने वाली 6 महीने की प्रेगनेंट बहन को भाई ने मार डाला
सोनीपत। हरियाणा के सोनीपत में एक ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। साले के साथ प्रेम विवाह करने से नाराज दलित युवक ने अपनी छह माह की गर्भवती बहन की गोली मारकर हत्या कर दी। गुरुवार को सोनीपत जिले के लाठ गांव में दोपहर करीब दो बजे भाई ने अपनी सगी बहन को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। युवती ने अपनी भाभी के भाई से तीन साल पहले प्रेम विवाह किया था। युवती छह माह की प्रेगनेंट थी। बारदात को अंजाम देने का बाद आरोपी भाई फरार है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

भाभी के भाई से हुआ प्यार
झज्जर जिले के गांव छुपार निवासी विक्रम की शादी करीब चार साल पहले गांव लाठ निवासी रमेश की पुत्री रोजी के साथ हुई थी। विक्रम का साला दीपक अक्सर उसके घर आता जाता रहता था। इस दौरान उसका विक्रम की बहन नीकू से प्रेस संबंध हो गया। जिसके बाद दोनों ने घरवालों के सामने शादी का प्रस्ताव रखा था। लेकिन परिजनों ने इसका विरोध किया। जिसके बाद 2015 में दीपक और नीकू ने अदालत में प्रेम विवाह कर लिया और लाठ गांव में आकर रहने लगे।

सो रही बहन को गोलियों से भूना
विक्रम बृहस्पतिवार दोपहर दो साथियों के साथ गांव लाठ पहुंचा। उसने सो रही अपनी बहन नीकू के गले में गोली मारकर फरार हो गया। परिजन नीकू को लहूलुहान हालत में उठा कर गांव खानपुर कलां स्थित बीपीएस राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक विक्रम मर्डर को देशी कट्टे से अंजाम दिया। विक्रम मोटर साइकिल मैकेनिक है।

घर में अकेली थी नीकू
विक्रम पिछले कई माह से बहन नीकू को मारने की फिराक में था लेकिन मौका नहीं मिल पाया। मौका पाकर बृहस्पतिवार को विक्रम अपने दो साथियों के साथ लाठ पहुंचा। विक्रम जब अपनी ससुराल गांव लाठ पहुंचा तो उसका साला दीपक घर से बाहर गया था और सास भी घर पर नहीं थी। जिसका फायदा उठाते हुए वह घर में घुसा और सो रही अपनी 6 महीने की गर्भवती बहन को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस विक्रम को गिरफ्तार करने के लिए कई जगहों पर छापेमारी कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications