सुरक्षित हरियाणा: सरकार ने पाबदियां 17 मई तक बढ़ाईं, शादी हो या अंत्येष्टि 11 से ज्यादा लोग जमा नहीं होंगे

चंडीगढ़। कोरोना महामारी से मचे हाहाकार के बीच हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने आज से हफ्तेभर के लिए कोविड वाले नियम-कायदों का ऐलान किया। विज ने 17 मई तक के लिए राज्य में महामारी की चेतावनी 'सुरक्षित हरियाणा' की घोषणा की। उन्होंने कहा कि, लॉकडाउन-1 के नियमों में कुछ और सख्ती की गई है। अब शादियों और अंत्येष्टि में ज्यादा से ज्यादा 11 लोग ही एकत्रित हो सकेंगे। किसी भी तरह के जुलूस की अनुमति नहीं होगी।

Health Minister Anil Vij announced Mahamari Alert / Surkshit Haryana from 10 May to 17 May Due to covid 19

स्वास्थ्य मंत्री ने यह भी कहा, "हम बिल्कुल भी लॉकडाउन नहीं लगाना चाहते थे, लेकिन हमारी कोशिशों के बावजूद भी जिस तरह से कोविड के नियमों का पालन करना चाहिए था...लोगों ने नहीं किया। इससे कोरोना के मामले बहुत बढ़ गए। कोई चारा नहीं बचा था, इसलिए हमें ये लॉकडाउन लगाना पड़ा।" उन्होंने कहा कि, अब प्रदेश में 11 से अधिक लोगों के एकत्रित होने पर रोक है।

हरियाणा के गृह मंत्री ने गरीबों के हित में भी बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि, "सरकार द्वारा गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाले परिवारों को 5000 रुपये प्रदान करने का निर्णय लिया गया है, क्योंकि इस महामारी के दौर में उनकी आजीविका रुक गई है और जो कोरोना की चपेट में आए हैं..उन्हें सबसे अलग रहना होगा। उनके लिए व्यवस्था हो सके, इसलिए 5 हजार रुपए वाली किट भी पहुंचाई जा रही हैं। इसके अलावा खाना-पानी के लिए 5 हजार रुपए की आर्थिक मदद भी दी जाएगी।"

Health Minister Anil Vij announced Mahamari Alert / Surkshit Haryana from 10 May to 17 May Due to covid 19

गृह मंत्री ने कहा कि, महामारी के दौरान जहां प्रदेश सरकार लोगों के जीवन की रक्षा के लिये कार्य कर रही है, वहीं सामाजिक संस्थाएं भी आगे आकर इस कार्य में अपनी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए जारी की गई आवश्यक हिदायतों का पालन करते हुए स्वंय सुरक्षित रहें तथा दूसरों के जीवन को भी सुरक्षित रखने का काम करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+