स्वास्थ्य मंत्री विज बोले- हरियाणा में जो मरीज बढ़ रहे हैं उनमें 70% से ज्यादा दिल्ली और पड़ोसी राज्यों से हैं

अंबाला। हरियाणा के स्वास्थ्य एवं गृह मंत्री अनिल विज का दावा है कि, प्रदेश में जो कोरोना मरीज बढ़ रहे हैं उनमें 70% से ज्यादा दिल्ली और पड़ोसी राज्यों से हैं। आज विज ने कहा कि, मैंने हरियाणा के सभी पोस्ट ग्रेजुएट और MBBS के सीनियर क्लास के छात्रों को आदेश जारी किए हैं कि वे इसमें हमारी मदद करें। मंत्री ने कहा- "हरियाणा में अभी लॉकडाउन लगाने की योजना नहीं है। हम केवल सख्ती से इस पर नियंत्रण कर रहे हैं।"

haryana health minister anil vij on covid patients and coronavirus vaccination

वैक्सीन देने की हमारी पूरी तैयारी: विज
उन्होंने कहा- "1 मई से 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को वैक्सीन देने की हमारी पूरी तैयारी है। जैसे ही वैक्सीन आ जाती है हम काम शुरू करेंगे। हमें उम्मीद है कि वैक्सीन समय पर आ जाएगी।"
इससे पहले विज ने विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे यह सुनिश्चित करें कि प्रदेश में कार्यरत सरकारी और निजी लैब कोरोना की रिपोर्ट 24 घन्टे में अवश्य दें ताकि मरीजों को समय चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सके। इसके अलावा, एसजीटी गुरुग्राम में 400 बैड के अस्पताल को भी जल्द से जल्द शुरू करवाया जाए।

haryana health minister anil vij on covid patients and coronavirus vaccination

बता दें कि, स्वास्थ्य मंत्री राज्यस्तरीय कोविड मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। जहां उन्होंने कहा कि एसजीटी के अस्पताल में चिकित्सक एवं पैरा-मेडिकल स्टाफ पहले से उपलब्ध है, लेकिन ऑक्सीजन की आपूर्ति न होने के कारण इसे शुरू नहीं किया जा सका है। इस अस्पताल के लिए ऑक्सीजन की व्यवस्था करके इसे शीघ्र चालू करवाया जाए। इसके अलावा, रेमडेसिविर के विकल्प के तौर पर टोसिलुइमाब दवा के इस्तेमाल पर विचार किया जाए ताकि लोगों को आसानी से दवा मिल सके और उनका फोकस एक ही दवा पर न रहे।

विज ने कहा कि, कोरोना मरीजों के इलाज के लिए हिसार व पानीपत में संचालित किए जाने वाले अस्पतालों के लिए प्रदेश के ईएसआई अस्पतालों व डिस्पेंसरियों में कार्यरत चिकित्सों व पैरा-मेडिकल स्टाफ की सेवाएं ली जाएं। इसके अलावा, संकट की इस घड़ी में आईएमए की सेवाएं लेने पर भी विचार किया जाए। इसके लिए सरकार की ओर से उन्हें मानदेय और बीमा सुरक्षा भी मुहैया करवाई जा सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+