हरियाणा: हमारी बेटियों ने लगातार चाैथी बार जीत ली ये नेशनल हॉकी चैंपियनशिप, जानिए फाइनल में किस टीम को हराया?

हिसार। 12वीं हॉकी इंडिया सब-जूनियर वुमन नेशनल चैम्पियनशिप-2022 में हरियाणवी टीम जीत गई। हरियाणा की हॉकी प्लेयर्स ने फाइनल में झारखंड काे 2-0 से हराया। इसी के साथ हरियाणवी प्लेयर्स ने लगातार चाैथी बार चैंपियनशिप प्रदेश के नाम कर दी। बता दें कि, हॉकी इंडिया सब-जूनियर नेशनल चैम्पियनशिप-2022 के मुकाबले कई राज्यों में हुए हैं।

Haryana lift sub-junior women national hockey crown

हरियाणा स्पोर्ट्स के अधिकारियों ने बताया कि, हाॅकी इंडिया सब जूनियर महिला नेशनल चैंपियनशिप में हमारे यहां की महिला खिलाड़ियों ने झारखंड काे 2-0 से हराकर लगातार चाैथी बार चैंपियनशिप जीती है। इसके साथ ही खेल प्रेमियाें के लिए रविवार का दिन खुशियाें भरा रहा। बता दें कि, 12वीं हाॅकी इंडिया सब जूनियर महिला नेशनल चैंपियनशिप का मणिपुर के इम्फाल में हुआ, जहां हरियाणा की टीम ने यह जीत हासिल की। अब हमारे यहां की पुरुष टीम भी जीतकर लौट सकती है। अब तक 12वीं हाॅकी इंडिया मेन जूनियर नेशनल चैंपियनशिप में हरियाणा की टीम मणिपुर की टीम काे 9-0 से कड़ी शिकस्त दे चुकी है। हरियाणा के हाॅकी प्लेयर्स इंटरनेशनल गेम्स में भी मेडल लाए हैं।

Haryana lift sub-junior women national hockey crown

हाॅकी काेच राजेंद्र सिहाग ने बताया कि, तमिलनाडु के काेविलपट्टी में 12वीं हाॅकी इंडिया मेन जूनियर नेशनल चैंपियनशिप चल रही है। जहां कैथल के शुभम ने 3, कप्तान हिसार के उमरा के अनिल ने दाे गाेल कर टीम काे जिताने में अहम भूमिका निभाई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+