हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, कोरोना वैक्सीन के लिए जारी करेगी ग्लोबल टेंडर
चंडीगढ़, मई 13: हरियाणा में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच बड़ा फैसला लिया गया है। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि प्रदेश सरकार कोरोना वैक्सीन खरीदने के लिए वैश्विक निविदाएं जारी करेगी, ताकि राज्य के 18+ नागरिकों का जल्द से जल्द टीकाकरण किया जा सके। अनिल बिज ने कहा, कोरोना के खिलाफ जो सबसे बड़ा सुरक्षा कवच है, वह है सभी को वैक्सीन देना। सभी को वैक्सीन मिल जाएं, इसके लिए हम ग्लोबल टेंडर जारी करने जा रहे हैं।

हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने बताया कि हरियाणा 18 साल से ऊपर के सभी नागरिकों को फ्री वैक्सीन लगवाने के लिए ग्लोबल टेंडर लगाने जा रहा है। अनिल विज ने बताया कि कोरोना के खिलाफ मजबूत सुरक्षा चक्र बनाने के लिए वैक्सीनेशन बहुत जरुरी है और इसी लिए सरकार को विश्व में कहीं भी वैक्सीन मिलेगी तो सरकार जल्द से जल्द लाकर नागरिकों को लगाएगी।
ऑक्सीजन आबंटन के मुद्दे पर हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि दिल्ली में 85 हजार एक्टिव मरीजों पर 700 MT ऑक्सीजन और हरियाणा में 1 लाख से ज्यादा एक्टिव मरीजों पर महज 258 MT ऑक्सीजन दी जा रही है। मंत्री अनिल विज ने कहा कि आज की तारीख में कोरोना के जितने मरीज भर्ती हैं उनमें से 62% शहर के और 38% गांव के हैं। हमने प्रदेश के घर घर जाकर सबका कोविड टेस्ट करने के लिए टीमें गठित की गई हैं।
उन्होंने बताया है कि प्रदेश में लॉकडाउन लगने से कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में लगातार गिरावट दर्ज की गई है। गौरतलब है कि हरियाणा में बुधवार को कोविड-19 के चलते 165 लोगों की जान चली गयी। राज्य में अब तक कोरोना वायरस के 6,075 मरीजों ने जान गंवायी है। बुधवार को 12490 नये मामले सामने आने से राज्य में सक्रमितों की संख्या 6,52,742 हो गयी। खट्टर ने उपायुक्तों से कार्रवाई रिपोर्ट विकास और पंचायत महानिदेशक कार्यालय को सौंपने को भी कहा है।
वैक्सीन की कमी के सवाल पर भड़के केंद्रीय मंत्री, बोले-क्या हम खुद को फांसी पर लटका लें?












Click it and Unblock the Notifications