हरियाणा: 'हम सभी को अपने भाग का करना होगा तप', PM मोदी के स्वच्छ तीर्थ आह्वान पर बोले CM मनोहर लाल

Manohar Lal Khattar On Clean Teerth: पीएम नरेंद्र मोदी के स्वच्छ तीर्थ के आह्वान पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि हम सभी को इसे पूरा करके अपने भाग का तप करना होगा। सीएम मनोहर लाल ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल (एक्स) पर लिखा कि हम सभी को इसमें अपना योगदान देना होगा।

सीएम मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि भारत राम मय हो चुका है। रामभक्तों की सैकड़ों वर्षों की प्रतीक्षा पूर्ण हो रही है। यह समय तप का है और अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमसे प्रभु श्रीराम जी की प्राण-प्रतिष्ठा तक स्वच्छ तीर्थ का आह्वान किया है तो हम सभी को इसे पूरा करके अपने भाग का तप करना होगा।

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर

अपने योगदान को NaMo ऐप पर साझा करें

सीएम खट्टर ने सभी से आग्रह करते हुए कहा कि सभी मंदिरों और तीर्थस्थलों की स्वच्छता के लिए इस अभियान से जुड़ें एवं अपने इस योगदान को NaMo (नमो) ऐप पर साझा करें।

भव्य राम मंदिर का उद्घाटन 22 जनवरी को

बता दें कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर का उद्घाटन 22 जनवरी को होगा। इस दिन श्रीरामलला का प्राण-प्रतिष्ठा होगा। इसके लिए तैयारी अंतिम चरण में है। इस भव्य राम मंदिर का उद्घाटन देखने के लिए देशभर से श्रद्धालु जुट रहे हैं।

यह भी पढ़ें- 'संभावनाओं, क्षमताओं और समृद्धि की भूमि है हरियाणा', वाइब्रेंट गुजरात समिट में बोले सीएम खट्टर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+