Vinesh Phogat vs Babita Kumari: चचेरी बहन बबीता के सामने चुनाव लड़ सकती हैं विनेश फोगाट, जानें हार-जीत का गणित
Phogat Sisters in Haryana vidhan sabha chunav 2024: भारतीय रेसलर विनेश फोगाट पेरिस ओलंपिक 2024 से 17 अगस्त को दिल्ली लौटी हैं। जिस तरह से विनेश फोगाट के स्वागत समारोह को लेकर सियासत हुई है, उससे लगता है कि अब विनेश फोगाट की भी राजनीति में एंट्री हो सकती है।
मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि कांग्रेस विनेश फोगाट पर दांव लगा सकती है। विनेश को हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में न केवल पार्टी उम्मीदवार बल्कि स्टार प्रकारक भी बना सकती है।

दावा तो यहां तक किया जा रहा है कि कांग्रेस विनेश फोगाट को हरियाणा की चरखी दादरी सीट से टिकट दे सकती है। इसी सीट पर भाजपा रेसलर गीता फोगाट को मैदान में उतार सकती है। अगर ऐसा हुआ तो चरखी दादरी विधानसभा चुनाव 2024 में फोगाट चचेरी बहनों के बीच 'सियासी दंगल' होगा।

दरअसल, भारत निर्वाचन आयोग ने 16 अगस्त को ही हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 की घोषणा की है। हरियाणा की 90 सीटों पर एक अक्टूबर को एक साथ मतदान व चार अक्टूबर को मतगणना होगा।
हरियाणा चुनावों की घोषणा के अगले दिन विनेश फोगाट पेरिस से भारत लौटी तो इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा दिल्ली में विनेश का जोरदार स्वागत किया गया और इसके जरिए सियासी संदेश भी दिया गया।
विनेश फोगाट का स्वागत करने कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा, रेसलर साक्षी मलिक व बजरंग पूनिया और विभिन्न पंचायतों से कांग्रेस नेता पहुंचे थे। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि अब विनेश फोगाट कांग्रेस ज्वाइन कर सकती हैं।
उधर, साक्षी मलिक के बारे में चर्चा है कि वो रोहतक जिले की महम विधानसभा सीट से कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ सकती हैं। साक्षी के सामने भाजपा भारतीय कबड्डी के पूर्व कप्तान दीपक निवास हुड्डा को मैदान में उतार सकती है।
उल्लेखनीय है कि विनेश फोगाट 50 किलोग्राम भारवर्ग कुश्ती के फाइनल में पहुंचने के बाद 100 ग्राम अधिक वजन होने के कारण पदक जीतने से पहले ही बाहर हो गई थीं। उसके बाद से विनेश फोगाट को लेकर देशभर में सहानुभूति की लहर है।

चरखी दादरी से हार चुकीं बबीता फोगाट
विनेश फोगाट और बबीता फोगाट चचेरी बहनें हैं। बबीता ने राष्ट्रमंडल खेल 2014 में गोल्ड व 2018 में रजत पदक जीता था।
इसके बाद बबीता फोगाट की राजनीति में एंट्री हो गई और भाजपा ने बबीता को विधानसभा चुनाव 2019 में चरखी दादरी से टिकट दिया था।
बबीता फोगाट साल 2019 में चरखी दादरी सीट पर निर्दलीय सोमवीर सांगवान के सामने चुनाव हार गई थीं।
चरखी दादरी सीट पर तीसरे स्थान पर रहीं बबीता फोगाट को महज 8,728 वोट मिले थे जबकि सोमवीर ने 43,849 और जेजेपी के सतपाल ने 29,577 वोट हासिल किए थे।
बबीता की बहन-जीजा ने साधा विनेश पर निशाना
बबीता की बड़ी बहन गीता और जीजा पवन कुमार ने विनेश फोगाट भारत लौटी तो उस पर निशाना साधा है, जिसे हरियाणा विधानसभा चुनाव की सियासत से जोड़कर देखा जा रहा है।
विनेश फोगाट की सोशल मीडिया पोस्ट पर गीता फोगाट ने कहा-'छल का फल छल' और गीता के पति पवन कुमार ने कहा कि आपने महावीर फोगाट का जिक्र तक नहीं किया-भगवान आपको शुद्ध बुद्धि दे।
विनेश फोगाट का गांव बलाली हरियाणा के भिवानी जिले में हैं। विनेश फोगाट के पिता का नाम राजपाल फोगाट है। राजपाल फोगाट के बड़े भाई हैं महावीर फोगाट। गीता और बबीता इन्हीं की बेटी हैं। बबीता की बड़ी बहन गीता ने पहलवान पवन कुमार से शादी की है।












Click it and Unblock the Notifications