हरियाणा के स्कूलों में गर्मी छुट्टी की घोषणा, जानें कब से कब तक बंद रहेंगे स्कूल
हरियाणा सरकार की तरफ से स्कूली बच्चों के लिए अच्छी खबर आई है। मनोहर लाल सरकार ने सभी सरकारी और निजी स्कूलों में गर्मी छुट्टी की घोषणा की है।
चंडीगढ़, 26 मई: हरियाणा सरकार की तरफ से स्कूली बच्चों के लिए अच्छी खबर आई है। मनोहर लाल सरकार ने सभी सरकारी और निजी स्कूलों में गर्मी छुट्टी की घोषणा की है। ये छुट्टियां एक जून से 30 जून तक रहेगी। सरकार ने स्कूली बच्चों को पूरे एक महीने की छुट्टी दी है।

सरकार के निर्देश के मुताबिक, स्कूल अब एक जुलाई 2022 से पहले की तरह खोले जाएंगे। इससे पहले हरियाणा सरकार ने भीषण गर्मी के मद्देनजर स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव किया था लेकिन गर्मी की छुट्टियां घोषित नहीं की थी। छात्रों और अभिभावकों को छुट्टियों के एलान का इंतजार था।
भीषण गर्मी की वजह से छुट्टियां घोषित
बता दें कि इस बार गर्मी जल्दी पड़ने की वजह से हरियाणा से पहले कई राज्यों में स्कूलों में गर्मी की छुट्टी की घोषणा कर दी गई है। बिहार के स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां 23 मई से शुरू हो चुकी हैं। यहां 14 जून तक सभी निजी और सरकारी स्कूल बंद रहेंगे। वहीं उत्तर प्रदेश में भी 20 मई से गर्मी की छुट्टी शुरू हो चुकी हैं। यहां आगामी 15 जून तक पहली से लेकर 12वीं तक स्कूल बंद रहेंगे। दिल्ली के स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां सिर्फ 18 जून से 28 जून तक होंगी।












Click it and Unblock the Notifications