Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Haryana Polls: BJP का नॉन स्‍टॉप हरियाणा, INC का आ रही कांग्रेस, JJP का दुष्‍यंत आएगा, INLD का किसान जीतेगा

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में चुनाव प्रचार अंतिम चरण में पहुंच चुका है। 5 अक्‍टूबर को मतदान व 8 अक्‍टूबर को मतों की गिनती होनी है। इससे पहले हर कोई पार्टी अपने खास चुनाव नारे के साथ वोट मांगती नजर आ रही है।

हरियाणा चुनाव 2024 में राजनीतिक दलों के बीच चुनावी नारों की लड़ाई इस बार सोशल मीडिया पर भी दिखाई दे रही है। हर कोई अपने-अपने चुनावी नारों को हैशटैग के साथ ट्रेंड करवा रहा है।

Haryana Polls 2024

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में भाजपा ने 'नॉन स्‍टॉप हरियाणा' का नारा दिया है। कांग्रेस 'हाथ बदलेगा हालात' व 'आ रही कांग्रेस' को ट्रेंड करवा रही है। जननायक जनता पार्टी का नारा 'दुष्‍यंत आएगा' और इंडियन नेशनल लोकदल का नारा 'किसान जीतेगा' है।

चुनावी नारों के मायने?

चुनावों में नारे गढना कोई नहीं बात नहीं है। हर चुनाव में सभी पार्टियों की कोशिश होती है कि वे कोई ऐसा नारा गढे, जो लोगों की जुबानी पर चढ़ जाए और उसी नारे को सोशल मीडिया पर वायरल करवाकर जनता को जोड़ा जा सकता है। चुनावों में पार्टियां समर्थकों, कार्यकर्ताओं और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर के जरिए भी अपने चुनावी नारा का प्रचार प्रचार करवाती हैं।

कौन-कितना एक्टिव?

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में सोशल मीडिया पर भाजपा हर दिन 25 से 30 पोस्‍ट एक्‍स पर कर रही हैं। कांग्रेस 17 से 20, इनेलो-बसपा 4 से 5 और जननायक जनता पार्टी रोजाना तीन से चार पोस्‍ट कर रही है। उल्‍लेखनीय है कि हरियाणा की सभी 90 सीटों 5 अक्‍टूबर को मतदान व 8 अक्‍टूबर को मतों की गिनती होनी है। मतगणना के बाद ही पता चल सकेगा कि किस पार्टी का पार्टी का जीत में अहम रहा।

प्रमुख ट्रेंडिंग हैशटैग

  • भाजपा- #फिर_से_बीजेपी, #नॉन_स्‍टॉप_हरियाणा, #काम_किया_है_काम_करेंगे
  • कांग्रेस-#हाथ_बदलेगा_हालात, #आ_रही_है_कांग्रेस, #अक्‍टूबर_8_भाजपा_सपाट
  • जजपा-#दुष्‍यंत_फॉर_हरियाणा, #विधायक_उचाने_का_सीएम_हरियाणे का
  • इनेलो-#किसान_जीतेगा, #हरियाणा_जीतेगा, #इनेलो_बसपा_गठबंधन_जिंदाबाद

किसके कितने फॉलोअर्स?
पार्टी एक्‍स फेसबुक इंस्‍टाग्राम
भाजपा- 3.16 लाख 7.11 लाख 1.99 लाख
कांग्रेस- 163 लाख 2.42 लाख 38 हजार
इनेलो- 27.7 लाख 86 हजार 37.9 लाख
जजपा- 72 हजार 36 हजार 75.2 हजार

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+